
आवास नही होने से पेड़ से चारपाई डाल सोता किसान*

G R News एडिटर इन चीफ वेद प्रकाश श्रीवास्तव
गाजीपुर जिलामुख्यालय से मात्र 12किलोमीटर की दूरी पर बसा हरिहरपुर गांव में ग्रामीण पेड़ पर रस्सी के सहारे लटकी चारपाई की मचान पर जीवन बि बीताने को मजबूर हैं. इस गांव में ज्यादातर घर कच्चे हैं जहां मकान के रूप में लोगों के पास झोपड़ी है जो कि बरसात के दिनों में असुरक्षित हो जाती है. सांप-बिच्छु के डर लोग पेड़ पर मचान डालकर रह रहे हैं. गांव वालों को आजतक एक भी पीएम आवास नसीब नहीं हुआ है. दस हजार की आबादी वाले इस गांव में ज्यादातर मजदूरी करने वाले लोग रहते हैं. सरकार की आवास योजना का लाभ भी ग्रामीणों को नहीं मिल रहा है. हालांकि अब अधिकारी गांव के नाम को पीएम आवास सूची में डालने का दावा कर रहे हैं.
















