♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

निर्वाचन को लेकर कलेक्ट्रेट में हुई महत्वपूर्ण बैठक, संवेदनशील मतदान स्थलों के चिन्हीकरण पर दिया जोर*

G R News Network Editor In Chief Ved Prakash Srivastava

गाज़ीपुर 11 नवम्बर 2026 (सू वि O) जिला निर्वाचन अधिकारी / जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह की उपस्थिति में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में निर्वाचन से संबंधित महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी / अपर जिलाधिकारी (वित्त राजस्व) वेद सिंह चौहान, एसपी सिटी, एसपी ग्रामीण, समस्त उप जिलाधिकारी, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी देवी प्रसाद सिंह एवं समस्त क्षेत्राधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में 7 एजेण्डा बिन्दुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। इसमें संवेदनशील क्षेत्रों का चिन्हीकरण, 90 प्रतिशत से अधिक मतदान एवं 75 प्रतिशत से अधिक मत एक प्रत्याशी को प्राप्त होने वाले मतदान स्थल, 10 प्रतिशत से कम मतदान वाले मतदान स्थल, विगत 5 वर्षों में पुनर्मतदान वाले मतदान स्थल, मतदान दिवस पर हिंसा व एफआईआर से संबंधित प्रकरण, एएसडी मतदाताओं का प्रतिशत तथा कानून-व्यवस्था की असामान्य स्थिति वाले क्षेत्रों की समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि समस्त उप जिलाधिकारी / निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में उक्त सातों मानदण्डों के अनुसार मतदान स्थलवार सूचना का परीक्षण एवं सत्यापन करेंगे। संबंधित क्षेत्राधिकारी / थाना प्रभारी पुलिस अभिलेखों के आधार पर संवेदनशील क्षेत्रों एवं कानून-व्यवस्था की सूचना उपलब्ध कराएंगे। प्रत्येक मतदान स्थल के चिन्हीकरण की सूचना स्पष्ट एवं तथ्यात्मक आधार सहित दी जाएगी।

पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने निर्देश दिया कि सभी क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र के संवेदनशील बस्तियों, मजरों एवं मतदान स्थलों का भौतिक सत्यापन करें। विगत 5 वर्षों में मतदान दिवस पर हुई हिंसक घटनाओं, दर्ज एफआईआर एवं पुलिस अभिलेखों के आधार पर मतदान स्थलों को चिन्हित किया जाए। मतदाताओं को प्रभावित करने वाले व्यक्तियों एवं समूहों की पहचान कर उनके विरुद्ध समय रहते निरोधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था की असामान्य स्थिति वाले क्षेत्रों में पुलिस की सतर्कता बढ़ाई जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।

बैठक में जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्धारित प्रारूप में सूचना की हार्ड एवं सॉफ्ट कॉपी समयसीमा में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]