
एफआईआर दर्ज करने वाला दोस्त ही निकला, गोली चलाने वाला*।

GRNews Network youtube News Chainal editor in chief ved Parkash Srivastava
वाराणसी। पाण्डेयपुर थानार्गत लालपुर मे गोलीकांड मे जिस व्यक्ति ने अपने दोस्त को गोली लगने के मामले में दूसरों के खिलाफ जानलेवा हमले की एफआईआर दर्ज कराई थी, पुलिस के मुताबिक उसी ने अपने दोस्त पर फायरिंग की थी। इतना ही नहीं, खुद को बचाने के लिए कथित तौर पर दूसरे लोगों को फंसाने की कोशिश भी की। पुलिस ने आरोपी शिकायतकर्ता हिमांशु सिंह (34 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, 7 नवंबर 2026 को हिमांशु सिंह ने लालपुर-पाण्डेयपुर थाने में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि कुछ लोगों ने उस पर जानलेवा हमला करते हुए फायरिंग की, जिसमें उसका मित्र आदर्श गुप्ता गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 0362/2026 के तहत धारा 109(1), 238 बीएनएस एवं 3/25/27 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान पुलिस को शिकायतकर्ता हिमांशु सिंह की भूमिका पर ही संदेह हुआ। पुलिस के मुताबिक, हिमांशु सिंह और उसके दोस्त आदर्श गुप्ता के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसी विवाद में आवेश में आकर हिमांशु ने अपनी रिवॉल्वर से गोली चला दी, जो आदर्श गुप्ता को लग गई। पुलिस का दावा है कि घटना के बाद हिमांशु अपने घायल दोस्त को अस्पताल लेकर पहुंचा और खुद को बचाने के लिए दूसरे लोगों के खिलाफ कथित तौर पर झूठी शिकायत दर्ज करा दी। सुबह करीब 7:05 बजे लालपुर चौकी क्षेत्र से हिमांशु सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से .32 बोर की एक रिवॉल्वर, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है। पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी दो अन्य मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस रिकॉर्ड में निम्न मुकदमा संख्या 0362/2026- धारा 109(1), 238 बीएनएस एवं 3/25/27 आर्म्स एक्ट, थाना लालपुर-पाण्डेयपुर, मुकदमा संख्या 0199/2024- धारा 323, 504 आईपीसी, थाना लालपुर-पाण्डेयपुर। मुकदमा संख्या 0198/2025- धारा 115(2), 191(2), 351(3), 352 बीएनएस, थाना शिवपुर। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार सिंह, उपनिरीक्षक श्याम नारायण यादव, कांस्टेबल रामकुमार एवं कांस्टेबल पंकज कुमार शामिल रहे। पुलिस के अनुसार, मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।






