♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

*चंदौली: वसूली में लिप्‍त इंस्‍पेक्‍टर समेत छह पुलिसकर्मियो को एसपी ने किया सस्‍पेंड*

G R News
एडिटर इनचीफ वेद प्रकाश श्रीवास्तव
चंदौली। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने बीती रात कंदवा थाने का औचक निरीक्षण करके वसूली में लिप्त और कार्य में लापरवाही पाए जाने वाले इंस्पेक्टर समेत छह पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। बताया जा रहा है कि पुलिस अधीक्षक द्वारा देर रात की गई इस कार्रवाई के बाद पूरे महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। बताया जा रहा है जब पुलिस कप्तान सादे ड्रेस में मौके पर पहुंचे तो पुलिसकर्मियों की हरकत देखकर नाराज हो गए। इसी के चलते यह ताबड़तोड़ कार्यवाही हुई है। पुलिस अधीक्षक के मीडिया सेल में इस बात की जानकारी दी गई है। एसपी आदित्य लांग्हे ने बताया कि कार्य में लापरवाही बरतने और अफसरों के आदेश न मानने पर कंदवा के थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सलिल स्वरूप आदर्श, उप निरीक्षक अमरनाथ साहनी, मुख्य आरक्षी सुनील वर्मा, श्याम सुंदर, नागेंद्र कुमार के साथ आरक्षी किशन सरोज को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]