
वीर सावरकर की जयंती पर वृद्धाश्रम लुंगरपुर में कार्यक्रम

*GRNews Network Brodcast center editor in chief ved Parkash Srivastava
गाजीपुर 28 मई, 2026 (सू0वि0) – वीर सावरकर जयंती के अवसर पर वृद्धाश्रम लंगरपुर, गाजीपुर में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आर सेटी के पूर्व निदेशक विनोद शर्मा रहे। कार्यक्रम में उपस्थित वृद्धजनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं युवाओं ने वीर सावरकर के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को नमन किया। मुख्य अतिथि विनोद शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि वीर सावरकर केवल एक स्वतंत्रता सेनानी ही नहीं, बल्कि महान राष्ट्रवादी चिंतक, समाज सुधारक और अद्भुत क्रांतिकारी थे। उन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए असाधारण त्याग एवं संघर्ष किया। श्री शर्मा ने कहा कि सावरकर का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है तथा उनके विचार राष्ट्रभक्ति, आत्मसम्मान और सामाजिक समरसता का संदेश देते हैं। उन्होंने वृद्धाश्रम में निवास कर रहे बुजुर्गों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए कहा कि समाज का दायित्व है कि वह अपने वरिष्ठ नागरिकों की सेवा और सम्मान सुनिश्चित करे। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपने परिवार एवं समाज के बुजुर्गों के अनुभवों से सीख लें और उनके प्रति संवेदनशील बनें। सभी का स्वागत संस्था के लेखाकार मनोज कुमार ने किया। विषय प्रवर्तन संस्था की वार्डेन ज्योत्सना ने किया।समारोह की अध्यक्षता नंद किशोर ने किया।समारोह का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं वीर सावरकर के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। कार्यक्रम में वक्ताओं ने वीर सावरकर के जीवन संघर्ष, साहित्यिक योगदान तथा स्वतंत्रता आंदोलन में उनकी भूमिका पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर वृद्धाश्रम के बुजुर्गों को फल एवं उपयोगी सामग्री वितरित की गई । इस अवसर पर रंजीत प्रजापति पूर्व युवावमंडल अध्यक्ष,जनार्दन जिलाध्यक्ष मजदूर संघ, अभिमन्यु, प्यारेलाल समाज सेवी एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिको के साथ साथ बिगत एक सप्ताह से वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ अनुभवात्मक कार्यक्रम में भाग ले रहे स्वयंसेवक एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे। सभी के प्रति राजीव कुमार पूर्व एन वाई वी ने आभार व्यक्त किया।
………………………………………………..
जिला सूचना कार्यालय द्वारा प्रचारित।








