
विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल के पदाधिकारी हुए सम्मानित

*GRNews Network Brodcast center editor in chief ved Parkash Srivastava
गाजीपुर। भदौरा प्रखंड में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल की एक महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार को सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन विस्तार एवं चोपन, सोनभद्र में संचालित बजरंग दल शौर्य प्रशिक्षण वर्ग के विषय में विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए बजरंग दल जिला संयोजक रविराज ने शौर्य प्रशिक्षण वर्ग की आवश्यकता एवं संगठन की कार्य शैली पर प्रकाश डाला। साथ ही धर्मांतरण, लव जिहाद एवं लैंड जिहाद जैसे विषयों पर कार्यकर्ताओं को जागरूक करते हुए हिंदू समाज की सुरक्षा एवं संगठन की मजबूती पर बल दिया गया।
बैठक के दौरान विश्व हिंदू परिषद जिला अध्यक्ष बिपिन श्रीवास्तव द्वारा भदौरा प्रखंड के लिए नए दायित्वों की घोषणा की गई। जिसमें भदौरा प्रखंड संयोजक अमन चौरसिया
सह संयोजक दीपक कुमार
विद्यार्थी संपर्क प्रमुख आदित्य सिंह
बालोपासना प्रमुख अंकित गुप्ता
सुरक्षा प्रमुख शिवम वर्मा
मिलन केंद्र प्रमुख आशीष पाण्डे
गौ रक्षा प्रमुख संदीप चौहान
बैठक में प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष बिपिन श्रीवास्तव, जिला धर्माचार्य प्रमुख प्रदीप तिवारी, बजरंग दल जिला संयोजक रविराज एवं नगर अध्यक्ष अनुराग चौहान उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारीगण को माला पहनाकर सम्मानित किया गया।
बैठक का उद्देश्य संगठन को अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाना तथा युवाओं को राष्ट्र एवं धर्म सेवा के लिए प्रेरित करना रहा।








