हाथरस सत्संग कांड में मृतकों के लिए कांग्रेस पार्टी ने दो मिनट का मौन रखकर सरकार पर उठाए सवाल।*राहुल गांधी का पुतला दहन करने वाले भाज्युमों कार्यकर्ताओं की निंदा की।*

G R News
एडिटर इन चीफ वेद प्रकाश श्रीवास्तव
गाजीपुर। कल हाथरस में एक धार्मिक सत्संग के दौरान दिन में भगदड़ मच जाने से लगभग सवा सौ श्रद्धालुओं की जान चली गई, इसके बाद आज बुधवार को कांग्रेस पार्टी द्वारा सकलेनाबाद स्थित शहर कांग्रेस कार्यालय में एक शोक सभा आयोजित की गई, और मृतकों के लिए दो मिनट का मौन रखा गया, इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने राहुल गांधी का भारतीय जनता पार्टी द्वारा पुतला फूंके जाने की भी निंदा की गई और सबसे अंत में मृतक श्रद्धालुओं के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुनील राम ने हाथरस की घटना पर दुख जताते हुए कहा कि यह एक दुखद और हृदय विदारक घटना है, और इस घटना से उत्तर प्रदेश की सरकारी और प्रशासनिक दावों की पोल खुल गई है, बड़ा सवाल ये है कि इन मौतों का जिम्मेदार कौन है, इसके लिए सरकार मृतकों के आश्रितों की 20-20 लाख कीआर्थिक मदद के साथ घायलों का ईलाज और मदद करे, दोषियों पर शीघ्र कानूनी कार्यवाही हो। उन्होंने कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पुतला फूंके जाने की कड़ी निन्दा की है। इस अवसर पर शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा एवं एवं एआईसीसी सदस्य रविकांत राय ने संयुक्त रूप से कहा हाथरस कांड पर दुख जताते हुए सरकार से दोषियों पर सख्त कार्यवाही की मांग की और राहुल गांधी का पुतला फूंके जाने पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की निंदा की। इस अवसर पर प्रवक्ता अजय श्रीवास्तव ने कहा कि हाथरस कांड में जिन श्रद्धालुओं की मौत हुई है उनके परिवार को सरकार उचित मुआवजा दे और घायलों का ईलाज कराए, साथ ही दोषियों पर कार्यवाही भी जल्द हो, उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का पुतला फूंके जाने को गलत बताते हुए इसे भाजपा सरकार में बैठे नेताओं का असंवैधानिक कृत्य बताया।
शोक संवेदना के इस अवसर पर प्रमुख रूप से पीसीसी सदस्य डॉक्टर जनक कुशवाहा आशुतोष गुप्ता चंद्रिका सिंह सुमन चौबे विद्याधर पांडे डॉक्टर संगीता राजभर सतीश उपाध्याय आलोक यादव शंभू कुशवाहा अखिलेश यादव देवेंद्र सिंह आदि लोगों उपस्थित रहे ।







