* *थाना करंडा की पुलिस ने हत्या के मुख्य अभियुक्त को किया गिरफ्तार *।

G R News network editor in chief Ved prakash Srivastava
* गाजीपुर गत- दिनाँक 15.4.2026 को जमानिया धरम्मरपुर पुल के पास एक लड़की का चप्पल, मोबाइल ,गमच्छा आदि प्राप्त हुआ था जिसकी लाश नदी में मिली थी परिजनों के लिखित सूचना के आधार पर मृतक लड़की का नियमानुसार पोस्टमार्टम कराया गया तथा आज दिनाँक 19.4.2026 को मृतका के पिता सियाराम द्वारा दिये गये लिखित सूचना के आधार पर थाना करण्डा में हत्या के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 52/2026 धारा 103(1) BNS का मुकदमा पंजीकृत किया गया ।
* अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक नगर महोदय के कुशल निर्देशन व श्रीमान क्षेत्राधिकारी सदर महोदय के कुशल पर्यवेक्षण में मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित मुख्य अभियुक्त हरिओम पाण्डेय पुत्र सुभाष पाण्डेय निवासी ग्राम कटरिया थाना करण्डा जनपद गाजीपुर को पुलिस द्वारा तत्परतापूर्वक कार्यवाही करते हुए मुखबिर खास की सूचना के आधार पर हत्या के जुर्म में बड़सरा बाईपास आरीपुर पहाड़पुर से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया ।
* उल्लेखनीय है कि क्षेत्राधिकारी नगर / राजपत्रित अधिकारी द्वारा प्रकऱण में घटनास्थल पर जाकर पीड़िता के परिजनों से वार्ता कर उनके द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर यथावत अभियोग पंजीकृत कर विधिसम्मत विवेचना करते हुए घटना में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
* कुछ अराजकतत्वों द्वारा जातिगत आधार पर गांव में पहुंच कर तथ्यहीन आरोप लगाकर सौहार्द को बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा है व विभिन्न सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों से भी अनर्गल आरोप लगा रहे हैं, जो पूर्ण रूप से निराधार व असत्य हैं।
* जिनके द्वारा घटना को तोड़ मरोड़ कर गलत तरीके से प्रस्तुत कर सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है। ऐसे लोगों को चिन्हित किया गया है साथ ही ऐसे दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफार्म को भी चिन्हित किया जा रहा है, एवं जिन लोगों के द्वारा गाँव में जाकर प्रकरण को गलत दिशा देने का प्रयास किया जा रहा है उनको भी चिन्हित किया जा रहा है, उनके विरूद्ध कठोर विधिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है ।
* *गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण* –
* अभियुक्त हरिओम पाण्डेय पुत्र सुभाष पाण्डेय निवासी ग्राम कटरिया थाना करण्डा जनपद गाजीपुर उम्र 19 वर्ष
* *पंजीकृत अभियोग* –
* मु0अ0सं0 52/2026 धारा 103(1) BNS थाना करण्डा जनपद गाजीपुर
* *गिरफ्तार करने वाली टीम*
* 1. उ0नि0 श्री अरुण पाण्डेय मय हमराह थाना करण्डा जनपद गाजीपुर
*मीडिया सेल*
*जनपद गाजीपुर*







