♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

*राष्ट्रमेव जयते फाउंडेशन के तत्वावधान में राष्ट्र पुरुष जननायक एवं प्रधानमंत्री स्वर्गीय चंद्रशेखर जी को जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि**

GRNews Network & Brodcast center editor in chief Ved prakash Srivastava

गाज़ीपुर जनपद के सेवराई तहसील के ब्लॉक भदौरा अंतर्गत ग्राम निरहु का पूरा में स्वतंत्रता सेनानी भवन पर राष्ट्र के जननायक 1977की जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं स्वर्गीय चंद्रशेखर जी राष्ट्रमेव जयते फाउंडेशन के तत्वावधान103वीं जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई । इस अवसर पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते बीते दिनों की स्मृतियां के कुछ पल की चर्चा करते राष्ट्र मेव जयते फाउंडेशन के राष्ट्रीय महासचिव एवं वरिष्ठ पत्रकार,एवं 1977 में युवा जनता के जिला के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रहे वेद प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया 17 अप्रैल 1927 में इब्राहिम पट्टी में जन्मे चंद्रशेखर जी इलाहाबाद विश्वविद्यालय से उच्च शिक्षा ग्रहण कर आचार्य नरेंद्र देव के आशीष से राजनीति में कदम रखने वाला नौजवान जो कभी किसी दूसरे मंत्री पद पर नहीं सीधे प्रधानमंत्री की पद की शपथ लिया उसके पीछे प्रकृति की अपनी मंशा थी बदली हुई परिस्थितियों में देश को विषम परिस्थिति से संभालने के लिए चार माह प्रधानमंत्री पद पर रहकर के देश के तत्कालीन असामान्य परिस्थिति को संभाला इसके पीछे एक बड़ा आशीर्वाद रहा परम पूज्य अवधूत भगवान राम जी का जिनके आशीष से चंद्रशेखर दिल्ली पहुंचे जबकि इनके 13 सांसद थे फिर भी कांग्रेस की तत्कालीन सरकार ने समर्थन दिया और प्रधानमंत्री पद की शपथ ली माननीय जननायक चंद्रशेखर जी की दक्षिण भारत पदयात्रा पैदल पूरी हुई थी दिल्ली पहुंचे थे जननायक चंद्रशेखर जी को दमदम गुरुद्वारा दरबार पहुंच कर मत्था टेका ।उस समय का अजब नजारा था लाखों की संख्या में उस भीड़ में कुछ पल के लिए ऐसा लगा कि पत्रकारों के कैमरे के परिधि के बाहर भी राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं दिख रहे थे पूर्वांचल के लोगों के साथ गाजीपुर के ग्राम मेदनी पुर के वीरेंद्र सिंह धीरेंद्र श्रीवास्तव सीताराम पाण्डेय एवं स्वर्गीय जनार्दन सिंह ज्वाला तत्कालीन विधायक अवधेश सिंह सुरेंद्र प्रताप सिंह आदि के नेतृत्व में हम लोग भी थे जहां दमदम गुरुद्वारा से जामिया मिलिया विश्वविद्यालय उनके साथ लाखों लोगों ने भोजन प्रसाद लिया दमदम गुरुद्वारा में चंद्रशेखर जी का चरण राज प्राप्त हुआ यह पल बड़ा ही भावनात्मक रहा । एक अन्य घटना की जिक्र करते वेद प्रकाश श्रीवास्तव बताते हैं कि बनारस से बलिया सड़क मार्ग से उन्हें बलिया जाना एक दिन पूर्व ही संध्या काल हम लोग पहुंच गए थे सकलेना बाद स्थित यदुवीर भवन पर जहां तत्कालीन दिलदारनगर के विधायक अवधेश नारायण सिंह का कैंप कार्यालय था हम लोग रात को रुके थे वहां हम लोग माला फूल लेकर के तत्कालीन जनता पार्टी के दिलदारनगर विधानसभा के विधायक अवधेश नारायण सिंह के नेतृत्व में खड़े थे अध्यक्षजी का हम लोगों के ने स्वागत किया इस समय कोई किसान धान का पौधे को लेकर के आ खड़ा हुआ और अध्यक्ष जी से निवेदन किया कि पुलिस ने उसके साथ ज्यादती किया है राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर जी ने विधायक अवधेश नारायण सिंह को तत्काल से एस पी से बात करने को कहा,किसान बहुत खुश हुआ माननीय अध्यक्ष जी को बलिया जाना था चले गए तो यह बीते पल की याद आज 17 अप्रैल2026 को पुनः ताजी हुई तो मैने चर्चा की 1977 में जब देश दूसरी बार आजाद हुआ आजाद हुआ तो बलिया मूल के गौरी शंकर राय लोकसभा के चुनाव में गाजीपुर के सांसद बने गाजीपुर में चुनाव के बाद जनता पार्टी का संगठन ढांचा प्रारंभ हुआ यह बात चंद्रशेखर जी को मालूम था की गाजीपुर के युवा समाजवादी नेता धीरेंद्र श्रीवास्तव 19 महीना मीशा में जिला कारागार में बंद रहा है उन्हें जिला जनता पार्टी का अध्यक्ष बनाया जाना तय था किंतु कुछ अन्य लोगों साथ जातीय एव राजनीतिक मतभेद के कारण धीरेन्द्र जी का नाम घोषित नहीं हो सका जब राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर जी को यह बात पता चला तो पुनः अध्यक्ष बदले गए स्वर्गीय शाह अबुल फैज जिला जनता पार्टी के अध्यक्ष बने उस कमेटी में धीरेंद्र श्रीवास्तव वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाए गए जो आज उत्तर प्रदेश लोकतंत्र रक्षक सेनानी है वरिष्ठ पत्रकार लेखक एवं जन कवि है और लोकतंत्र रक्षक सेनानी संघ के संरक्षक एमएलसी यशवंत सिंह जी के साथ चट्टान की तरह खड़े हैं , श्री धीरेंद्र श्रीवास्तव जी को भी परम पूज्य बाबा अवधूत सिंह शावक राम जी संस्थापक अध्यक्ष गिरना र आश्रम दिलदारनगर गाज़ीपुर का आशीर्वाद रहा कि गाजीपुर की राजनीति से लखनऊ पहुंचे और अब तक निभा रहे हैं।चंद्रशेखर चबूतरा पर लोहिया जयप्रकाश चंद्रशेखर के समाजवादी विचार की खुशबू बिखेर रहे हैं आज हम जननायक राष्ट्र पुरुष श्री चंद्रशेखर जी जो हम लोगों के आज भी आदर्श है हम लोग का जीवन उनके विचारों सिद्धांतों पर चल रहा है, को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं और उनके विचारों पर सदैव चलने का संकल्प लेते हैं इस अवसर पर रामनारायण गुप्ता,सत्य प्रकाश श्रीवास्तव दाऊजी गुप्ता,विश्वनाथजी ओमप्रकाश श्रीवास्तव, विवेक श्रीवास्तव, अभिषेक श्रीवास्तव, दीपक जायसवाल ,वीरेन्द्र यादव, आकाश यादव भूपेंद्र यादव रणजीत सिंह यादव, पप्पू यादव ,रामजीत यादव ,कमल खान अमित जायसवाल, एहसान खान सुभाष सिंह , कृष्ण कुमार अग्रहरी श्याम नारायण सिंह कुशवाहा, राकेश कुमार सिंह पिंटू आदि लोगों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। ।कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत बारा पूर्व अध्यक्ष मंजूर खान ने किया

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]