♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

~ *सैदपुर में लबे सड़क जेसीबी लगाकर हो रहा है खनन, अवैध मिट्टी खनन का धन्धा जोरों पर, जिम्मेदार मौन* ~ *अवैध मिट्टी खनन में इस्तेमाल होने वाले ज्यादातर ट्रैक्टरों पर पंजीकरण नंबर नही होता* ~ *ट्रैक्टर चलाने वाले ज्यादातर या तो नाबालिग हैं या तो अनट्रेंड ड्राइवर जैसे मजदूर* ~ *अवैध खनन जोरों पर है, पुलिस और खनन विभाग मौन, कृषि कार्य हेतु प्रयोग होने वाली ट्रैक्टर ट्रॉली से अवैध मिट्टी की हो रही ढोवाई।**

G R News

एडिटर इन चीफ वेद प्रकाश श्रीवास्तव

सैदपुर (गाजीपुर)। सैदपुर तहसील क्षेत्र में इन दिनों अवैध मिट्टी खनन जोरों पर चल रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार शाम होते ही चौराहा से जुड़े प्रमुख मार्गों पर पूरी रात अवैध मिट्टी खनन कर ट्रैक्टर ट्राली के आगमन से सड़क पर शोर शराबा बना रहता है। यही नहीं सड़कों पर ज्यादा से ज्यादा मिट्टी गिराने के चक्कर में ट्रैक्टर चालक बहुत तेज चलाते हैं जिससे कारण जनपद में कई दुर्घटना हो चुकी है, ये ट्रैक्टर चालक ज्यादातर नाबालिक या मजदूर होते है जिससे दुर्घटना का भय बना रहता है।

सैदपुर में इन दिनों फुलवारी गांव में मिट्टी खनन का धंधा जोरों पर चल रहा है। क्षेत्र में हर रोज किसी ने किसी गांव में दिनदहाड़े जेसीबी से मिट्टी का खनन होता हैं, इसके साथ ही महिबुल्लापुर चक से सटे हाईवे पर भी जेसीबी लगाकर खेत से मिट्टी का अवैध खनन जोरों पर हो रहा है।

मजे की बात है कि लबे सड़क हो रहे खनन को रोकने के जिम्मेदार अधिकारी देख कर भी बेख़बर बने हुए है। जिम्मेदारों की मेहरबानी से खनन माफियाओं का अवैध कारोबार खूब फल फूल रहा है। उन्हें पुलिस और खनन विभाग का डर नहीं है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]