
*उत्तर प्रदेश भाजपा के नऐ समिति में कायस्थों की घोर उपेक्षा – सुरेश चंद्र श्रीवास्तव

GRNews Network Brodcast centre* editor in chief ved Parkash Srivastava
गाजीपुर।उत्तर प्रदेश के 5 लोकसभा एवं 30 विधानसभा में निर्णायक समिका रखने वाले भाजपा के एकमात्र सर्मिपित जाति कायस्थ को उ०प्र० भाजपा के नई घोषित समिति मे एक सचिव बना कर उसे दर किनार कर दिया है जिससे कायस्थ समाज में भारी रोष व्याप्त है यह Udgar भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश चंद्र श्रीवास्तव एडवोरेट ने एक बयान जारी कर व्यक्त किया है उन्होंने कहा कि इस का सीधा प्रभाव आने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव पर पड़ेगा। इसके पहले भी प्रदेश संगठन व शासन में कायस्थों की उपेक्षा हुई है शासन में कर्मयोगी भारत के प्रधान मंत्री स्व .लाल बहादुर शास्त्री के नाती सिद्धार्थ नाथ को कैबिनेट मंत्री से हटा कर मात्र एक राज्य मंत्री अरुण सक्सेना को बनाया जव की इनको कैबिनेट देना चाहिए था प्रदेश संगठन में भी कोई उपाध्यक्ष. महासचिव नही बनाया एक मीडिया संपर्क संयोजक नवीन श्रीवास्तव थे उन्हे भी दर किनार कर दिया गया .प्रदेश संगठन नेतृत्व से अपील है कि भाजपा के लिए समर्पित कायस्थ समाज पर ध्यान दे उत्तर प्रदेश के शासन संगठन में समुचित स्थान सम्मान दे ।








