
*स्टॉक मे अंतर पाए जाने पर D M के आदेश से दो उर्वरक विक्रेताओं पर FIR**

GRNews Network & YouTube news chainal editor in chief ved Parkash Srivastava
गाजीपुर 10 अगस्त, 2026 (सू0वि0)- उमेश कुमार जिला कृषि अधिकारी गाजीपुर ने बताया कि उप जिलाधिकारी, कासिमाबाद द्वारा मेसर्स कुशवाहा ब्रदर्स, बरेसर, विकास खण्ड- कासिमाबाद, जनपद- गाजीपुर व मेसर्स अजय कुशवाहा खाद भण्डार, बरेसर, विकास खण्ड- कासिमाबाद का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय पी०ओ०एस० मशीन में प्रदर्शित स्टॉक व भौतिक स्टाक में अन्तर पाये जाने के कारण जिलाधिकारी, गाजीपुर के निर्देश के क्रम में उक्त दोनो उर्वरक विक्रेता के विरूद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करा दी गयी है। आगे भी जिलाधिकारी, गाजीपुर के निर्देश पर भ्रमण व निगरानी रखी जा रही है। जनपद में उर्वरक की कोई कमी नहीं हैं। कृषक भाईयों से अनुरोध है कि उर्वरक को भण्डारित न करे एवं अपील की जाती है कि वैज्ञानिक संस्तुतियों के अनुसार ही उर्वरकों का क्रय/प्रयोग करें, किसी भी दशा में आवश्यकता से अधिक उर्वरकों का क्रय/प्रयोग न किया जाय, आवश्यकता से अधिक उर्वरकों का प्रयोग करने पर खेती की लागत में बृद्धि होती है। साथ ही साथ मृदा/पर्यावरण स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। उच्च गुणवत्तायुक्त उत्पाद प्राप्त करने हेतु किसान भाई हरी खाद/कम्पोस्ट खाद/ वर्मी कम्पोस्ट/नैनो डी०ए०पी०/नैनो यूरिया का प्रयोग करें।
…………………………………………..








