
*बिहार जा रही 93 पेटी शराब से लदी पिकअप पकड़ी सुहावल पुलिस ने, एक गिरफ्तार

*GRNews Network YouTube news chainal*editor in chief ved Parkash Srivastava
गाजीपुर ।बिहार में तस्करी के लिए ले जाई जा रही 93 पेटी देशी शराब से भरी पिकअप को सुहवल पुलिस ने रविवार को पकड़ लिया। पुलिस ने वाहन से 4,185 टेट्रा पैक देशी शराब बरामद करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पिकअप में सवार अन्य लोग वाहन छोड़कर फरार हो गए।
थानाध्यक्ष कमलेश कुमार पुलिस टीम के साथ ढढ़नी बाजार में वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग वाहनों का नंबर छिपाकर अवैध शराब बिहार ले जाकर ऊंचे दामों पर बेचते हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने भगीरथपुर गेट के पास संदिग्ध पिकअप को रोकने का प्रयास किया।
पुलिस को देखते ही चालक और अन्य सवार कुछ दूरी पहले ही पिकअप रोककर भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर एक युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम छोटू बिंद (23) पुत्र वीरेंद्र बिंद निवासी सहेड़ी, थाना नंदगंज बताया।
पिकअप की तलाशी लेने पर 93 पेटी ब्ल्यू लाइम देशी शराब बरामद हुई। प्रत्येक पेटी में 45 टेट्रा पैक थे। इस तरह कुल 4,185 टेट्रा पैक शराब बरामद हुई। पुलिस ने पिकअप को कब्जे में लेकर गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60/72 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
कार्रवाई करने वाली टीम में थानाध्यक्ष कमलेश कुमार, उपनिरीक्षक वीरेंद्र राय समेत पुलिसकर्मी शामिल रहे। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।








