♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

भदौरा स्टेशन पर प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव के लिए सांसद अफजाल अंसारी ने, डीआरएम को भेजा प्रस्ताव

GRNews Network Brodcast centre editor in chief ved Parkash Srivastava

सेवराई (गाजीपुर) : सांसद अफजाल अंसारी और रेल यात्रियों ने भदौरा रेलवे स्टेशन पर प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग की है। यह मांग दानापुर मंडल संसदीय समिति की बैठक से पहले मंडल रेल प्रबंधक, पूर्व मध्य रेल दानापुर को भेजे गए एक प्रस्ताव में की गई है।

सांसद अफजाल अंसारी द्वारा भेजे गए मांग पत्र में बताया गया है कि भदौरा रेलवे स्टेशन दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर स्थित है, और पूर्वांचल के हजारों यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र है। हालांकि, यहां कई प्रमुख ट्रेनों का ठहराव न होने के कारण यात्रियों को आवागमन में काफी परेशानी होती है।

जनहित को ध्यान में रखते हुए, प्रस्ताव में मगध एक्सप्रेस (20801/20802), पूर्वा एक्सप्रेस (12303/12304) और काशी जनशताब्दी एक्सप्रेस (15125/15126) के भदौरा रेलवे स्टेशन पर ठहराव की मांग की गई है।

सांसद अफजाल अंसारी ने मंडल रेल प्रबंधक से अनुरोध किया है कि वे इन मांगों का परीक्षण करें और यात्रियों की सुविधा को देखते हुए अपनी सहमति दें। साथ ही, रेलवे बोर्ड से स्वीकृति प्राप्त करने के लिए आवश्यक प्रस्ताव आगे बढ़ाएं।

इन ट्रेनों के ठहराव से भदौरा, गहमर, सेवराई और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के हजारों यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। इससे उन्हें लंबी दूरी की यात्रा के लिए अन्य बड़े स्टेशनों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। सांसद के द्वारा दिए गए इस मांग पत्र को लेकर क्षेत्रीय जनता में हर्ष का माहौल है। क्षेत्र के लोगों ने सांसद के इस पहल की सराहना की है और उनका आभार व्यक्त किया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]