चार माह के लिए हटाया जायेगा बारा -फिरोजपुर का पीपा पुल**

G R News महेशानंद श्रीवास्तव संवाददाता *
गाजीपुर। सेवराई, तहसील से मुहम्मदाबाद तहसील एवं पूर्वांचल एक्स्प्रेस -वे से जोड़ने वाले बारा मे गंगा नदी पर बने पीपा पुल से आवगमन की सुविधा 15 जून से 15 अक्टूबर तक बन्द रहेगा, वारिश के दौरान गंगा का जल स्तर बढ़ने की सम्भावना को देखते हुए पुल को खोल दिया जायेगा, इस दौरान दो पहिया वाहन एवं पैदल यात्रियों को नाव से नदी पार करना पड़ेगा, वर्ष 2022 मे बारा गंगा नदी पर पीपा पुल का निर्माण लोक निर्माण विभाग से कराया गया l गंगा नदी पर इस पुल का निर्माण होने से सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों के गावों से मुहम्मदाबाद तहसील सहित बलिया जिले एवं पूर्वांचल एक्स्प्रेस- वे की दूरी मे कमी आने के साथ उस पार बाढ़ क्षेत्र मे स्थित खेत मे फसल उत्पादन करने मे किसानों को सुविधा मिल रही है l 15 जून से बरसात का समय होने की वजह से गंगा में जल स्तर बढ़ने की संभावना एवं लोगों की सुरक्षा को देखते हुए लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्मित पुल को आज से खुलवाने जा रहा है, वारिश समाप्त होने के बाद विभाग पीपा पुल का निर्माण करेगा l वारिश के दिनों में चार माह के लिए पीपा पुल के खोले जाने के दौरान चार पहिया वाहन चlलको को ग़ाज़ीपुर या फिर बिहार बक्सर जिला के रास्ते से घूमकर मुहमदाबाद बलिया एवं पूर्वांचल एक्स्प्रेस- वे आना जाना पड़ेगा l








