
अब कैम्प लगा कर खोजे जा रहे हैं टीबी के नए मरीज, पोर्टेबल एक्स रे मशीन से मिल रही मदद*

G R News
एडिटर इन चीफ वेद प्रकाश श्रीवास्तव
गोरखपुर। जिले में टीबी उन्मूलन के लिए नये टीबी रोगियों को खोज कर उन्हें इलाज व सरकारी सुविधाओं से जोड़ने पर विशेष जोर है। इसी कड़ी में उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों और अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर कैम्प लगा कर नये टीबी मरीज खोजे जा रहे हैं। इन कैम्प में पोर्टेबेल एक्स-रे मशीन से मौके पर ही टीबी जांच की सुविधा मिल रही है, साथ ही बलगम से भी जांच कराई जा रही है। इस तरह मार्च 2024 से लेकर मई 2024 तक पोर्टेबल एक्स रे मशीन के जरिये 447 नये टीबी रोगी और बलगम की जांच से 34 नये टीबी मरीज खोजे गये हैं। सभी का इलाज शुरू कर दिया गया है। मानीराम क्षेत्र के युवक को सीने में दर्द और खांसी की दिक्कत थी। बताया कि उन्हें आशा कार्यकर्ता के माध्यम से पता चला कि मानीराम अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य पर कैम्प लगा है। वहां जाने पर एक्स रे मशीन से उनकी जांच हुई, जिसमें तुरंत पता चल गया कि उन्हें टीबी है। इससे पहले भी वह टीबी का मरीज रह चुका है और इसकी वजह से उसकी पढ़ाई छूट गयी। इससे पहले वर्ष 2022-23 में छह माह तक बड़े के टीबी का इलाज चला था। उनका कहना है कि इस बार जांच के बाद जो दवा दी गयी है, उससे आराम मिला है। छह महीने तक नियमित दवा खाने को कहा गया है। चरगांवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक मनीष तिवारी का कहना है कि कैम्प मोड से नये टीबी मरीजों को खोजना आसान हो रहा है। उनके यहां महराजगंज और मानीराम स्वास्थ्य केंद्र पर कैम्प लगाया गया तो टीबी के पांच नये मरीज खोजे जा सके। तीन लोगों में एक्स रे के जरिये टीबी की पुष्टि हुई और दो लोगों में बलगम जांच के जरिये टीबी का पता चला। इस कार्य में जिला स्तर से डीपीसी धर्मवीर प्रताप सिंह, पीपीएम समन्वयक अभय नारायण मिश्र, मिर्जा आफताब बेग और सी नाइंटिन टीम क








