♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

लोकसभा चुनाव सुचारू ढंग से संपन्न कराने हेतु निर्वाचन आयोग के निर्देशो के शत प्रतिशत अनुपालन के क्रम में निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी ने समस्त प्रभारी अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक*

G R NEWS * एडमिन संपादक वेद प्रकाश श्रीवास्तव

गाजीपुर 03 मई, 2024 – लोक सभा सामान्य निर्वाचन- 2024 के दृष्टिगत निर्वाचन सम्बन्धी विविध कार्यो को समयबद्ध एवं सुचारू ढंग से सम्पन्न कराने हेतु एवं निर्वाचन के सकुशल संचालन तथा भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का शत्-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में प्रभारी अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक संम्पन्न हुई। बैठक के दौरान वरिष्ठ कोषाधिकारी की अनुपस्थि पाये जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए अग्रीम आदेश तक वेतन वाधित करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 की तैयारियों तथा उनके कार्यो एंव दायित्वों के बारे में विस्तृत जानकारी ली। जिसमें प्रेक्षक व्यवस्था, पोलिंग पर्सनल वेलफेयर व्यवस्था, शांति व्यवस्था/आचार संहिता अनुपालन, टेन्ट व्यवस्था (नामांकन, पूर्वाभ्यास, पार्टी डिस्पैच एवं रिसप्शन तथा मतगणना व्यवस्था), वाहन व्यवस्था, उड़नदस्ता/वी0एसटी आदि मानिटरिंग टीम के गठन एवं उनके कार्यों का पर्यवेक्षण, काल सेन्टर, कन्ट्रोल, वीडियो/डिजिटल/वेबकास्टिंग/ैजपसस कैमरा/सी.सी. कैमरा की व्यवस्था, निर्वाचन व्यय लेखा निर्वाचन लेखन सामग्री/प्रपत्र व्यवस्था, प्रेस व मीडिया से सम्बन्धित व्यवस्था खानपान व्यवस्था, सुनियोजित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचन सहभागिता (स्वीप)/मतदाता साक्षरता क्लब (ई०एल०सी०) दिव्यांग मतदाताओं से संबंधित व्यवस्था, जिला निर्वाचन प्रबंधन योजना, पेयजल व्यवस्था/सफाई व्यवस्था, विद्युत एवं प्रकाश, दूरभाष, एम0सी0एम0सी0 कन्ट्रोल रूम, मीडिया सेल एवं चिकित्सा व्यवस्था एवं अन्य चुनाव से सम्बन्धित कार्यो की क्रमवार समीक्षा की गयी। जिसमें बताया गया कि सहायक परिवहन अधिकारी को निर्देशित किया कि छोटे गाड़ियों एवं बसो के साथ भारी वाहनों की व्यवस्था समय से पहले सुनिश्चित कर लिया जाय। जितने भी बूथ बनाये गये है उसके आने जाने वाले रास्ते एवं कमरो की रंगाई पोताई के साथ दरवाजे की मरम्मत पूर्ण रहे यह पहले ही सुनिश्चित कर लिया जाय। उन्होने बताया कि लगभग 2936 बूथ निर्धारित किये गये है एवं 1622 पोलिग सेन्टर बनाये गये है इन स्थानो पर दिब्यागंजन व्हील चेयर की व्यवस्था कर लिया जाय।
जिला निर्वाचन अधिकारी /जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिनको भी चुनाव सम्बन्धित कार्य दिये गये है उनको समय से पूर्ण कर ले। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी, अपर जिलाधिकारी भू0/रा0, डिप्टी कलेक्ट्रेर के साथ चुनाव से सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]