*जनपद गाजीपुर में जर्जर शिरोपरि जलाशयों का होरहा। ध्वस्तीकरण*

**GRNewsNetwork & YouTube news chainal* editor in chief ved Parkash Srivastava
गाजीपुर 16 अगस्त 2026 (सू0वि0)- अधिशासी अभियन्ता जल निगम ग्रामीण ने अवगत कराया है कि जनपद गाजीपुर में जनसुरक्षा एवं पेयजल व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए जर्जर एवं निष्प्रयोज्य शिरोपरि जलाशयों के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की जा रही है। जनपद में कुल 38 नग शिरोपरि जलाशयों का ध्वस्तीकरण कर नये शिरोपरि जलाशय निर्माण का कार्य प्रस्तावित है, जिसमें से 27 नग शिरोपरि जलाशय के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही पूर्ण कर ली गयी है शेष 11 नग शिरोपरि जलाशयों का ध्वस्तीकरण कार्य अवशेष है। इसी क्रम में दिनांक 13 अगस्त 2026 को आलमपट्टी स्थित कैथवालिया-बिन्दवालिया पेयजल योजना के शिरोपरि जलाशय के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही विभाग द्वारा की गई।
उक्त शिरोपरि जलाशय का निर्माण वर्ष 1979 में हुआ था तथा लंबे समय से पुराना एवं जर्जर अवस्था में होने के कारण इसके ध्वस्तीकरण की आवश्यकता थी। विभाग द्वारा निर्धारित प्रक्रिया एवं सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए उक्त जर्जर शिरोपरि जलाशय को ध्वस्त किया गया। इस कार्यवाही का मुख्य उद्देश्य पुराने एवं जर्जर जलाशयों से उत्पन्न संभावित दुर्घटना के खतरे को समाप्त करना तथा जनसुरक्षा सुनिश्चित करना है।
विभाग द्वारा शेष प्रस्तावित जर्जर शिरोपरि जलाशयों के संबंध में भी आवश्यक कार्यवाही प्राथमिकता के आधार पर किए जाने की प्रक्रिया जारी है। इससे जनपद में सुरक्षित एवं सुचारु पेयजल व्यवस्था के साथ-साथ आमजन की सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ किया जा सकेगा।






