
स्वतंत्रता दिवस पर स्वतंत्रता सेनानियों, शहीदों को दिल की गहराइयों से नमन किया ,कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर*

G R News network editor in chief ved Parkash Srivastava
गाजीपुर 15 अगस्त, 2026 (सू0वि0)- जनपद में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह धूम-धाम एंव हर्षाेल्लास से मनाया गया। मुख्य अतिथि मा0 कैबिनेट मंत्री पंचायती राज एवं अल्पसंख्यक कल्याण, हज और मुस्लिम वफ्फ बोर्ड उ0प्र0 सरकार श्री ओमप्रकाश राजभर जी ने आडिटोरियम परिसर पीरनगर में ध्वजारोहण किया तत्पश्चात राष्ट्रगान , भारत माता की जय,वन्दे मातरम जैसी गगनभेदी नारो से परिसर गूंज उठा। मा0 मंत्री जी ने विभिन्न विभागो द्वारा संचालित योजनाओ की लगायी गयी स्टाल का फीटा काटकर उद्घाटन कर अवलोकन भी किया।
तत्पश्चात मुख्य अतिथि के रूप मे उपस्थित मा0 मंत्री ने जनपद के आडिटोरियम सभागार मे स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारम्भ किया। राजकीय बालिका इण्टर कालेज एंव लूर्दस कॉन्वेट बालिका इण्टर कालेज की बालिकाओ द्वारा सामूहिक गायन, नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी गयी। तत्पश्चात कार्यक्रम मे मा0 मंत्री जी ने उपस्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों/शहीदो के परिजनो, को माल्यार्पण कर अंगवत्रम, वाल हैगिंग देकर सम्मानित किया। पंचायती राज, ग्राम्य विकास, उद्योग विभाग, नगर विकास सहित अन्य विभागो से उत्कृष्ठ कार्य करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों को पशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
80वंे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनपद की अगुवाई कर रहे मा0 कैबिनेट मंत्री पंचायती राज एवं अल्पसंख्यक कल्याण, हज और मुस्लिम वफ्फ बोर्ड उ0प्र0 सरकार ओम प्रकाश राजभर ने अपने सम्बोधन मे कहा कि आज हम सभी भारतवर्ष का 80वॉ स्वतंत्रता दिवस मना रहे है तथा अपने देश के असंख्य स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को याद कर रहे है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के नेतृत्व मे देश को आजादी मिली है । हमारा कर्तव्य है कि हम अपने देश को स्वच्छ, आत्मनिर्भर बनाये। उन्होने सभी से अपील की कि हम सभी प्रण ले कि हमे स्वच्छता को बढावा देना है तथा ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का पालन करना है।
इस अवसर पर मा0 मंत्री जी ने उपस्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों/शहीदो के परिजनो, को दिल की गहराईयो से नमन किया। उन्होने कहा कि आज पूरे देश मे स्वतंत्रता दिवस हर्सोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। हम नमन करते है उन वीर शहीदो को जिन्होने अपने प्राणो की आहूति देकर इस देश को आजादी दिलाई और इसी आजादी की बदौलत हम खुली हवा मे सांस ले रहे हे। आज कोई ऐसा ग्राम नही, मजरा नही, तहसील नही जहा लोग आजादी का जश्न मना रहे है। आज हमे यह कहने मे बहुत खुशी हो रही है कि देश मे मा0 प्रधानमंत्री जी एवं प्रदेश मे मा0 मुख्यमंत्री जी की देन है कि यहां शिक्षा के क्षेत्र मे बेहतर कार्य हुए है जिससे बडे पैमाने पर छात्राएॅ स्कूलो मे प्रवेश ले रही है।
मा0 राज्य सभा सांसद संगीता बलवंत ने कहा कि यह वह जिला है जहां के जवान सीमा पर तैनात होकर अपने देश की रक्षा की खातिर अपने प्राणो को न्यौछावर कर देते है, ऐसे वीर सपूतो को नमन है। उन्होने कहा भारत देश जो सदियो से गुलामी के बाद त्याग, तपस्या, बलिदान के बाद भी जिन्दा है आप उसी देश के नागरिक है। आप जिस भी क्षेत्र में कार्यरत हो उस क्षेत्र में अच्छा से अच्छा कार्य करते हुए अपने कर्तव्यो का निर्वहन करेे तब वह दिन दूर नही जब भारत विश्वगुरू एवं दुनिया की सबसे बड़ी आर्थिक महाशक्ति बनेगा। उन्होने पुनः उन शहीदो के परिजनों को स्वतंत्रता दिवस की बधाईयां देते हुए कहा कि अगर वो न होते तो आज शायद ही भारत खुली आजादी में सांस ले पाता और हमारी गुलामी और आगे चली जाती।
कार्यक्रम मे उपस्थित विधायक जखनियां बेदीराम, अध्यक्ष जिला पंचायत सपना सिह एवं नगर पालिका अंध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने सम्बोधन मे उपस्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों/शहीदो के परिजनो, आम जनमानस को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए देश की आजादी मे अपने प्राणो को न्यौछावकर कर अपना बलिदान देने वाले वीर सपूतो के जीवन संघर्षाे पर प्रकाश डाला।
जिलाधिकारी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहीद के परिजनो, आगन्तुको, गणमान्य नागरिको व जनपदवासियों को बढाई देते हुए आजादी मे अपने प्राणो को न्यौछावर करने वाले वीर शहीदो को नमन कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। उन्होने अपने सम्बोधन मे कहा कि हमे स्वतंत्रता यूं ही नही मिली इसके लिए हमारे देश के वीर सपूतो मे अपने जाने गवांकर इस देश को आजाद कराया है। देश मे हर घर तिरंगा अभियान के तहत जनपद मे यह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अन्त मे मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियो, सभी स्वंतंत्रता सेनानी के आश्रितो, शहीद के परिवारो, आगन्तुको व छात्र-छात्राओ का आभार व्यक्त किया। इसके पश्चात सभी के द्वारा वन्दे मातरम का गायन किया गया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुभासपा सुरेन्द्र राजभर, पुलिस अधीक्षक डॉ ईरज राजा, मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद, अपर जिलाधिकारी वि0रा0 वेद सिंह चौहान, जिला विकास अधिकारी ,परियोजना निदेशक ,पर्यटन अधिकारी सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारीगण, स्कूली छात्र-छात्राएॅ, गणमान्य नागरिक, प्रबुद्धजन, उपस्थित रहे।
……………………………………………








