
*आजाद अधिकार सेना की वाराणसी जिला कार्य समिति की बैठक में पार्टी के विस्तार पर हुई चर्चा **

G R News एडिटर इन चीफ वेद प्रकाश श्रीवास्तव
वाराणसी 7 अप्रैल 2024 को वाराणसी आजाद अधिकार सेना में की जिला कार्यकारिणी की एक बैठक काशी विश्वनाथ मंदिर बी.एच.यू. के प्रांगण में आयोजित हुई। इस बैठक में पूर्वांचल प्रभारी डॉक्टर बी. नाथ जी, जोनल अध्यक्ष इंजीनियर आर.के.श्रीवास्तव जी, जिलाध्यक्ष श्री सुरेन्द्र उपाध्याय जी एवं शिवपुर विधान सभा अध्यक्ष श्री मनोज विश्वकर्मा जी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। बैठक में विभिन्न राजनैतिक मुद्दों एवं पार्टी के विस्तार पर चर्चा हुई ।








