
जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में कर करेतर की बैठक में हुई प्रगति की समीक्षा*

*GRNews network Brodcast centre editor in chief ved Parkash Srivastava
गाजीपुर 22 जून, 2026 (सू0वि0)- जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में कर-करेत्तर की बैठक कलेक्टेªट कक्ष में सम्पन्न हुआ। बैठक के दौरान कर-करेत्तर की समीक्षा में जिलाधिकारी परिवहन, वन विभाग, स्टाम्प, नगर पालिका, आडिट आपत्ति, चकबन्दी, व्यापार कर, विद्युत देय, आबकारी, अंश निर्धारण, मोटर देय, के सम्बन्ध मे विस्तारपूर्वक समीक्षा की। बैठक में वाण्ज्यि कर एवं विद्युत विभाग की वसूली कम पाये जाने पर जिलाधिकरी सम्बन्धित को निर्देशित किया कि अगले माह तक वसूली की प्रगति बढ़ाई जाय इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होगी। तथा अन्य सम्बधित अधिकारियों का निर्देशित किया कि अपने-अपने लक्ष्य के सापेक्ष वसूली समय समय से कराना सुनिश्चित करे । बैठक में मुख्य राजस्व अधिकारी सुनील कुमार त्रिवेदी एवं अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।
……………………………..
जिला सूचना कार्यालय द्वारा प्रचारित।








