♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

*पीएम किसान सम्मान निधि कार्यक्रम का सजीव प्रसारण हुआ, विकास खण्ड भदौरा पर* 

 

GRNews Network & Brodcast center editor in chief ved Parkash Srivastava

सेवराई (गाजीपुर) : भदौरा विकास खंड मुख्यालय स्थित क्षेत्र पंचायत प्रमुख कक्ष में शनिवार शाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों के खातों में सम्मान निधि की राशि हस्तांतरित किए जाने के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान, जनप्रतिनिधि एवं कृषि विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

लाइव प्रसारण के दौरान किसानों ने प्रधानमंत्री का संबोधन सुना और योजना से संबंधित विभिन्न जानकारियां प्राप्त कीं। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी के.के. सिंह तथा क्षेत्र पंचायत प्रमुख प्रतिनिधि औरंगजेब खान ने किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की उपयोगिता बताते हुए सरकार द्वारा किसानों के हित में संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

एडीओ (कृषि) वेद प्रकाश सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना छोटे एवं सीमांत किसानों के लिए अत्यंत लाभकारी साबित हो रही है। उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत मिलने वाली नियमित आर्थिक सहायता से किसानों को बीज, खाद एवं कृषि उपकरणों की खरीद में सुविधा मिलती है और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।

उन्होंने किसानों को आगामी खरीफ सीजन की तैयारियों के संबंध में भी महत्वपूर्ण जानकारी दी। किसानों को धान, मक्का तथा अन्य खरीफ फसलों की बेहतर पैदावार के लिए उन्नत बीजों के चयन, संतुलित उर्वरकों के उपयोग, कीट एवं रोग प्रबंधन, जल संरक्षण तथा आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने की सलाह दी गई। साथ ही कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने के लिए किसानों को जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में वीरेंद्र सिंह, रविंद्र सिंह, सच्चिदानंद पांडेय, श्याम सुंदर सिंह, दीपक सिंह, संतोष राय, अरविंद सिंह, महात्तीम कुशवाहा सहित क्षेत्र के अनेक किसान एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन किसानों के कल्याणकारी योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार तथा कृषि विकास को गति देने के संकल्प के साथ हुआ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]