*पीएम की नीतियों से प्रभावित होकर दर्जनों व्यापारियों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की ||*

G R News
एडिटर इन चीफ वेद प्रकाश श्रीवास्तव
वाराणसी :- काशी के सांसद, विश्व के सर्वमान्य नेता व देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर शहर के दर्जनों व्यापारियों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की गुरुवार को गुलाब बाग सिगरा स्थित पार्टी कार्यालय पर महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय ने सभी व्यापारियों को पार्टी का पटका व माला पहनाकर उन्हें पार्टी में शामिल किया | पार्टी में शामिल हुए सभी व्यापारियों से नमो ऐप डाउनलोड कराके माइक्रो डोनेशन भी कराया गया इस दौरान महानगर उपाध्यक्ष मधुकर चित्रांश तथा मीडिया प्रभारी किशोर सेठ भी मौजूद रहे |
पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में मुख्य रूप से राष्ट्रीय सशक्त हिंदू महासंघ के जिला अध्यक्ष आलोक कुमार गुप्ता, रामनगर व्यापार मंडल के अभिषेक साहू, घोरावल के रवि तिवारी, महमूरगंज व्यापार मंडल से आशुतोष श्रीवास्तव, सिगरा व्यापार मंडल से रिशु खरवार – मुकेश गुप्ता – सोनू खरवार, चिकित्सा क्षेत्र से शिवम श्रीवास्तव, विश्वेश्वरगंज व्यापार मंडल से कमलेश सिंह सहित दर्जनों व्यवसायियों ने भाजपा की सदस्यता ली ||

















