
*पीएम मोदी के साथ सीएम योगी भी आएंगे गाजीपुर*

G R News
एडिटर इन चीफ वेद प्रकाश श्रीवास्तव
गाजीपुर। दुनिया के सबसे सशक्त और मजबूत नेता जिसका लोहा आज पूरा विश्व मान रहा है। जिसके व्यक्तित्व का वर्णन जन जन मे हो रहा है, ऐसे अद्वितीय प्रतिभा के धनी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगमन को लेकर जिले की जनता उत्साहित और गर्वान्वित है और स्वाभाविक है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी जैसे नेता पर पूरे देश को नाज है। यह बात आज भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने जिला कार्यालय छावनी लाइन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगमन विषय पर आयोजित पत्रकार वार्ता में कही उन्होने कहा कि गाजीपुर की जनता उस क्षण का बेसब्री से इंतजार कर रही है । उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भी आगमन हो रहा है। और बताया तथा आगमन की तैयारी को लेकर कल स्वयं कल भूमि पूजन के साथ सारी तैयारी तेज गति से चल रही है। उन्होंने गाजीपुर की जनता से आह्वान किया कि मा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन जिले के आरटीआई मैदान में 25 मई को अपराह्न 1-30 बजे होने जा रहा है। एक सवाल के जबाब में जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि सपा प्रत्याशी सांसद अफजाल अंसारी की हताशा साफ झलक रही है और उनकी निर्दल प्रत्याशी बेटी के चुनाव चिन्ह छड़ी को लेकर कहा कि यह निशान हमारे सहयोगी दल सुभासपा का है और इस पर भारत निर्वाचन आयोग को आपत्ति दर्ज कराई गई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली के प्रभारी भाजपा प्रदेश मंत्री तथा गाजियाबाद जिला पंचायत अध्यक्ष बसंत त्यागी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली ऐतिहासिक होगी एक एक कार्यकर्ता इसको ऐतिहासिक बनाने

















