
काशी विद्यापीठ राष्ट्रीय एकता दिवस’ के उपलक्ष्य में होंगी विभिन्न प्रतियोगिताएं *|*

GR news network editor in chief ved Prakash shrivtastav
वाराणसी :- महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल की 148वीं जयन्ती एवं ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ के अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा | छात्र कल्याण संकाय के अध्यक्ष प्रो. राजेश कुमार मिश्र ने बताया कि प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने के इच्छुक छात्र-छात्राएं 13 नवंबर तक अपना रजिस्ट्रेशन अनिवार्य रूप से करा लें | रजिस्ट्रेशन के लिए इच्छुक छात्र-छात्राएं अपना परिचय पत्र/शुल्क रसीद की छायाप्रति छात्र कल्याण संकाय कार्यालय में उक्त तिथि तक अवश्य जमा करें |
प्रो.मिश्र ने बताया कि इसके तहत 14 को ‘लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल एवं राष्ट्रीय एकता’ विषय पर स्पीच/डिबेट प्रतियोगिता,18 को एक पात्रीय नाट्य व कविता लेखन प्रतियोगिता एवं 19 नवंबर को निबन्ध लेखन व देश भक्ति गीत (एकल) प्रतियोगिता आयोजित होगी ||







