♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

राम के नाम पर राजनीति करने वाली सरकार बताए—रामलला के चढ़ावे का हिसाब कौन देगा? : सुनील राम*

GRNews Network Brodcast centre editor in chief ved Parkash Srivastava

गाजीपुर में कांग्रेस की ‘सद्बुद्धि पदयात्रा’, राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण की उच्च न्यायालय के सिटिंग जज से जांच की मांग

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री अजय राय के आह्वान पर मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी, गाजीपुर के जिलाध्यक्ष सुनील राम के नेतृत्व में “चढ़ावा चोरों से मुक्ति” के लिए सद्बुद्धि पदयात्रा निकाली गई। यह पदयात्रा स्वर्गीय सरजू पांडे पार्क (कचहरी) से प्रारंभ होकर सिकंदरपुर स्थित शिव मंदिर तक पहुंची, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का पूजन-अर्चन कर देश और प्रदेश के शासकों को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की। पदयात्रा में सैकड़ों कांग्रेसजन एवं श्रद्धालु शामिल रहे।

इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जिस सरकार ने वर्षों तक भगवान श्रीराम के नाम पर राजनीति कर सत्ता हासिल की, आज उसी सरकार के कार्यकाल में श्रीराम मंदिर के चढ़ावे में कथित चोरी और वित्तीय अनियमितताओं के आरोप सामने आना करोड़ों रामभक्तों की आस्था पर गंभीर आघात है। यदि सरकार वास्तव में पारदर्शिता और ईमानदारी का दावा करती है तो उसे पूरे प्रकरण की निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं पारदर्शी जांच कराकर दोषियों को कानून के कठघरे में खड़ा करना चाहिए, चाहे वे कितने ही प्रभावशाली क्यों न हों।

जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि श्रीराम मंदिर देश की करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र है। ऐसे पवित्र स्थल पर चढ़ावे में अनियमितताओं के आरोप अत्यंत गंभीर हैं। उन्होंने मांग की कि पूरे मामले की जांच माननीय उच्च न्यायालय के सिटिंग जज की निगरानी में कराई जाए। साथ ही वर्तमान ट्रस्ट को तत्काल भंग कर चारों पीठों के परमपूज्य शंकराचार्यों एवं श्रीराम मंदिर के सम्मानित महंतों को इसकी जिम्मेदारी सौंपी जाए, ताकि श्रद्धालुओं का विश्वास पुनः स्थापित हो सके।

पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे एवं पूर्व विधायक पशुपति राय ने संयुक्त रूप से कहा कि धार्मिक आस्था के नाम पर भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं है। कांग्रेस पार्टी आस्था का सम्मान करते हुए जवाबदेही और पारदर्शिता की पक्षधर है तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग करती है। उन्होंने कहा कि मंदिरों की पवित्रता और श्रद्धालुओं के विश्वास की रक्षा करना सरकार का नैतिक एवं संवैधानिक दायित्व है।

एआईसीसी सदस्य रविकांत राय एवं शहर कांग्रेस अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने कहा कि कांग्रेस गांधीवादी विचारधारा के अनुरूप लोकतांत्रिक तरीके से जनआवाज बुलंद कर रही है। यह पदयात्रा किसी व्यक्ति विशेष के विरुद्ध नहीं, बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था की रक्षा, जवाबदेही और न्याय सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से निकाली गई है। जब तक पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं होती, कांग्रेस पार्टी जनआस्था और जनहित के मुद्दों पर संघर्ष जारी रखेगी।

पदयात्रा में प्रमुख रूप से बटुक नारायण मिश्रा जनक कुशवाहा अजय कुमार श्रीवास्तव ज्ञान प्रकाश सिंह चंद्रिका सिंह राजीव सिंह हामिद अली विद्याधर पांडे राजेश गुप्ता राम नगीना पांडे उषा चतुर्वेदी आशुतोष गुप्ता आलोक यादव राशिद सदानंद गुप्ता ज्ञान प्रकाश सिंह रइस अहमद कमलेश्वर प्रसाद राघवेंद्र चतुर्वेदी ओम प्रकाश पासवान मोहन चौहान अखिलेश यादव सबीउल हसन साजिद खान जेपी पांडे राजेश उपाध्याय अखिलेश यादव इस्लाम मास्टर फैजल हक अंसारी रमेश चंद्र गुप्ता राजेश सिंह ताहिर अब्बासी अब्दुल्ला गुड्डू कुमार विनोद सिंह अरविंद मौर्या गिरजा बिन्द कुंदन खरवार दीना यादव संजय सिंह मिंटू खान सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]