♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

*पटरी चटकी देख ग्रामीणों ने रुकवाया विभूति एक्सप्रेस, दुर्घटना टली*

G R News

दिलदारनगर । पूर्व मध्य रेलवे के स्टेशन धीना में हावड़ा से प्रयागराज रामबाग जा रही अप-विभूति एक्सप्रेस सोमवार की सुबह दुर्घटना ग्रस्त होने से बची। अप पटरी चटकी देख ग्रामीणों ने ट्रेन रुकवाया। बाद में रेलवे कर्मियों ने ट्रैक मरम्मत की। इसके बाद ट्रेन आगे बढ़ी। इस दौरान ट्रेन एक घंटे तक खड़ी रही। अप-विभूति एक्सप्रेस सोमवार की सुबह 7.44 बजे जमानिया से आगे बढ़ी थी। दूसरी तरफ, क्षेत्र के सिकठा गांव के लोग रेलवे ट्रैक की तरफ गए थे। इसी बीच, उनकी नजर पोल संख्या 720/15 के पास अप लाइन पर पड़ी। पटरी टूटी हुई थी। इससे दुर्घटना की आशंका थी। ग्रामीणों के शोर मचाने पर लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना धीना स्टेशन मास्टर को दी। इस बीच, अप-विभूति एक्सप्रेस वहां पहुंच गई। सही समय पर सूचना होने के कारण और रेलवे ट्रैक पर ग्रामीणों की भीड़ देख कर चालक ने ट्रेन रोक दी। कंट्रोल की सूचना पर इंजिनियरिंग विभाग की टीम मौके पर पहुंची। ट्रैक की मरम्मत के बाद ट्रेन पीडीडीयू नगर के लिए रवाना हुई। इसके पूर्व एक घंटे तक ट्रेन ख़डी रही।”

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]