
व्यापारियों ने की गोदौलिया से मैदागिन तक “स्प्रिंकलर फव्वारा” लगाने की मांग, मंडलायुक्त को सौपा ज्ञापन*। *

*। GRNews Network Brodcast centre editor in chief ved Parkash Srivastava
वाराणसी। काशी व्यापार प्रतिनिधिमंडल से संबंद्ध “न्याय-मंच” के पदाधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को मंच के अध्यक्ष सोनालाल सेठ के नेतृत्व में मंडलायुक्त से मिला तथा उन्हें गोदौलिया से मैदागिन तक यात्रियों को इस भीषण गर्मी से राहत हेतु “स्प्रिंकलर फव्वारा” लगवाने के साथ ही कई व्यापारिक समस्याओं, रोपवे प्रोजेक्ट, विश्वनाथ धाम के दुकानदारों के भेजे गये कैम चार्ज के अनावश्यक पत्र के साथ पुरुषोत्तम मास में पंचकोशी यात्रियों को गंगा की ओर (खासकर मणिकर्णिका घाट) से गेट नबंर 3 नीलकंठ से श्री काशी विश्वनाथजी के दर्शन हेतु भेजे जाने के साथ ही भीषण गर्मी में धाम में गेट नंबर 2 और 3 के पास अतिरिक्त शीतल जल की व्यवस्था हेतु वाटर कुलर लगाने की मांग की।
प्रतिनिधिमंडल ने मंडलायुक्त को बताया कि इस वर्ष ज्येष्ठ मास के 17 मई से अधिक मास प्रारम्भ हो चुका है। इस अधिक मास में काशी में पंचकोशी परिक्रमा सहित 12 तरह की यात्राओं का महात्म्य है। सभी यात्रायें मणिकर्णिका से ही प्रारम्भ होती हैं, यात्री घाट से संकल्प करके मान्यता अनुसार जौ विनायक का दर्शन करते हुए बाबा विश्वनाथ का दर्शन कर यात्रा का प्रारंभ करते हैं। इस यात्रा में भारी संख्या में काशी के अलावा दक्षिण भारत से आने वाले श्रद्धालु शामिल रहते है। प्रतिनिधिमंडल ने मडंलायुक्त को बताया कि इस भीषण-गर्मी में पंचकोशी यात्रियों को लंबी दूरी तय करके गेट नंबर 4 की ओर अनावश्यक भेज दिया जाता है, जबकि घाट की ओर से कारिडोर के तीन जगहों पर द्वार बने हैं, जिससे यात्री सरलता से बाबा दरबार तक पहुंच सकते हैं। प्रतिनिधिमंडल ने गोदौलिया से मैदागिन तक इस भीषण गर्मी में यात्रियों को राहत प्रदान करने हेतु “स्प्रिंकलर फव्वारा” लगाने के साथ ही मैदागिन और गौदोलिया से चलने वाले “गोल्फ” वाहनों की सही मानिटरिंग करने की मांग की।
प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए चलने वाले निःशुल्क गोल्ड कार्ट वाहनों के ड्राइवर व अवैध गाइडो की मिलीभगत के कारण यात्रियों को पुरा लाभ नही मिल पा रहा है। मंच के सदस्यों ने बताया कि गिरिजाघर से गोदौलिया और पीडीआर माल के पास से गिरिजाघर और गोदौलिया से चौक तक के मार्ग में ई-रिक्सा वाहनों के अतिक्रमण से मुक्त किया जाए इन क्षेत्रों में रात्रि 9 बजे के बाद ई-रिक्शा के रेलों से पैदल चलना काफी मुश्किल हो गया है। मडंलायुक्त ने “न्याय-मंच” के ज्ञापन पर शीघ्र कार्यवाई का भरोसा देते हुए संबधित विभाग के अधिकारियों से वार्ता की। प्रतिनिधिमंडल में न्याय-मंच के अध्यक्ष सोनालाल सेठ, महामंत्री महेश चन्द्र माहेश्वरी, कोषाध्यक्ष मनोज सिंह, केशरी नंदन उपाध्याय, शैलेन्द्र सिंह, भानु मिश्र आदि लोग प्रमुख रूप से शामिल थे।








