♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

विश्वनाथ धाम मे दलालों पर कार्रवाई हेतु अधिवक्ताओं ने की बैठक* 

 

GRNews Network Brodcast center editor in chief ved Parkash Srivastava

वाराणसी। गुरूवार को कचहरी सेन्ट्रल बार सभागार में श्री काशी विश्वनाथ धाम में नेमी दर्शनार्थी अधिवक्ता दिलीप मिश्रा के साथ दलालो द्वारा 20 मई को सुबह 04.30 बजे दलाल रूपेश मौर्या गैंग द्वारा की गयी अभद्रता एवं अवैध वसूली के नाम पर छिनैती प्रकरण में तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर दोषियों की गिरफ्तारी हेतु आम अधिवक्ताओ ने बैठक कर पुलिस प्रशासन को दो दिन का अल्टीमेटम दिया।

अधिवक्ता अभय सिंह “मिन्टू” ने कहा कि उक्त दलाल 20 मई को अवैध वसूली हेतु गेट नंबर चार पर भी अभद्रता किया तथा लगातार पुलिस संरक्षण में खुलेआम गैंग बनाकर दलाली एवं गुण्डई कर सरकार और प्रशासन की छवि धूमिल कर रहा है तथा श्रद्धालुओ को प्रताडित एवं शोषित कर रहा है। अधिवक्ताओ ने सर्वसम्मत से निर्णय लेते हुये पुलिस प्रशासन को अल्टीमेटम दिया कि 22 मई 2026 तक समुचित धाराओ में प्राथमिकी दर्ज कर कठोर वैधानिक कार्रवाई नही हुई तो 23 मई से अधिवक्ता काशी के श्रद्धालुओ को एकजुट कर व्यापक अंदोलन करेगे जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी। 22 मई को अंतिम चेतावनी के साथ उच्च अधिकारियो से मिलकर उक्त प्रकरण में विन्दुवार वार्ता करेगा वरिष्ठ अधिवक्ताओ का प्रतिनिधिमंडल।

 

 

बैठक की अध्यक्षता दी बनारस बार एसोसिएशन के महामंत्री नित्यानंद राय, संचालन विनय शंकर राय “मुन्ना”, धन्यवाद ज्ञापन दिलीप मिश्रा ने किया। बैठक में प्रमुख रूप से सेंट्रल बार के पूर्व उपाध्यक्ष दीपक राय कान्हा, नीरज सिंह, अमित उपाध्याय, गगन प्रकाश यादव, शैलेन्द्र राय, प्रवीण उपाध्याय, समीर कुमार मिश्रा, अंकित दुबे, आलोक सौरव पांडे, शैलेष राय, रजनीश कान्त शुक्ला, रविन्द्र यादव, अनिल कांत सिंह, आशीष शर्मा, विनय जायसवाल, पंकज उपाध्याय, शशि राय आशिष सिंह, सुनील सिंह, रवि प्रकाश तिवारी, अवनीश सिंह, अमित प्रताप सिंह, विजेन्द्र पाण्डेय, रोशन सिंह, विजय कुमार सिंह आशीष चौबे इत्यादि अधिवक्ता शामिल थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]