
*अवधूत भगवान नेत्र चिकित्सालय के दूसरे नेत्र शिविर में 20 और रोगियों का हुआ मोतियाबिंद का निःशुल्क ऑपरेशन, एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह ने किया शिविर का उद्घाटन*

G R News
एडिटर इन चीफ वेद प्रकाश श्रीवास्तव
दिलदारनगर (गाजीपुर) : अघोर सेवा मंडल द्वारा संचालित अवधूत भगवान राम नेत्र चिकित्सालय गिरनार आश्रम में रविवार को नेत्र शिविर का आयोजन हुआ।शिविर में 20 नेत्र रोगियों का सफल मोतियाबिंद का ऑपरेशन वाराणसी के वरिष्ठ नेत्र सर्जन डॉ भावेश मक्कड़ द्वारा किया गया । इसके पूर्व एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह ने बाबा के तैल चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित के पश्चात फीता काटकर शिविर का उद्घाटन किया और अस्पताल परिसर में भ्रमण कर मरीजों स्व वार्ता भी किया।अघोर सेवा मंडल के उपाध्यक्ष रणजीत सिंह ने बताया कि आश्रम के संस्थापक बाबा सिंह शावक राम द्वारा गरीब मरीजों के मोतियाबिंद ऑपेरशन के लिए शिविर शुरू कराया गया था जो आज तक बाबा के आशीर्वाद से अनवरत चल रहा है।इस अवसर पर नेत्र सहायक अनोज प्रसाद , संस्था के सचिव अरविंद कुमार सिंह, वेद प्रकाश श्रीवास्तव ,मिथिलेश सिंह ,राम अवतार राम ,मनोज यादव, विजय सिंह, सोनू यादव ,सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।











