♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

*बलिया: लोकतंत्र में बुलडोजर की नही है कोई जगह- अखिलेश यादव*

G R News

बलिया। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि भारत के लोकतंत्र में बुलडोजर की कोई जगह नहीं है। बलिया के लोगा को यह अच्छे से पता है कि आज के परिवेश में न्याय के लिए कितना लड़ना पड़ता है। भाजपा के लोग किसी को भी फंसा सकते हैं। अखिलेश यादव शनिवार को बिसुकिया में सपा के जिलाध्यक्ष रहे स्व राजमंगल यादव स्वजनों से मुलाकात कर सांत्वना देने के बाद पत्रकारों से मुखातिब थे। उनसे यह सवाल कि सनातन धर्म पर स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान को आप किस तरह से देखते हैं। इस पर उन्होंने कहा कि पुरानी बातों को नहीं कुरेदना चाहिए। उन्होंने अपने हर वाक्य में भाजपा पर प्रहार किया। अखिलेश ने कहा कि आज भारत की सीमा में चीन प्रवेश कर रहा है। यह सरकार अपने देश की सीमा की रक्षा करने में भी विफल है। किसानों की आय दोगुनी करने की बात कह रही है, लेकिन बलिया जनपद के किसान भी इस सच को बयां कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को नौकरी मिली या नहीं मिली, इसका जवाब भी लोकसभा के चुनाव में सभी युवा भाजपा को दे देंगे। समाजवादी पार्टी पूर्वांचल के जिलों के विकास के लिए काफी काम की थी, लेकिन इस सरकार ने पूर्वांचल के जिलों के लिए कुछ नहीं किया। अयोध्या में श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा में जाने की बात पर उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग कह रहे हैं कि जिसे निमंत्रण दिया जाएगा वही अयोध्या आएगा, लेकिन मेरा मानना है कि जब भगवान बुलाएंगे तो भाजपा देश के लोगों को नहीं रोक पाएगी। गठबंधन के सवाल पर कहा की जनता भाजपा को सत्ता से बेदखल करने का मन बना ली है। मकर संक्रांति के बाद गठबंधन की हर स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।”

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]