
बालक वर्ग में क्यूईसी स्कूल उसियां व बालिका वर्ग में विद्याज्ञान स्कूल सीतापुर बना विजेता

GR News Network Editor in chief ved Parkash Srivastava
दिलदारनगर (गाजीपुर) : सीबीएसई द्वारा आयोजित 65वें प्री-सुब्रतो कप अंतरराष्ट्रीय फुटबाल टूर्नामेंट का समान शुक्रवार को रक्साहां के कोहिनूर स्टेडियम में हुआ।प्रतियोगिता में भारत के पूर्वोत्तर प्रांत से आए लगभग 10 से अधिक टीमों ने प्रतियोगिता में भाग लिया।जिसमें अंडर 17 (बालक) वर्ग में क्यूईसी स्कूल उसियां व अंडर 17 (बालिका) वर्ग में विद्याज्ञान स्कूल सीतापुर और अंडर 15 (बालक) वर्ग में खेलगांव स्कूल झलवा-प्रयागराज विजेता बना।कार्यक्रम के अंत में सीबीएसई की ओर से सेंट जेवियर्स स्कूल के निदेशक और प्रधानाचार्य को मुख्य अतिथि विधायक ओमप्रकाश प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि विधायक ओमप्रकाश सिंह ने कहा की गाजीपुर वीरों की धरती होने के साथ-साथ दिग्गज खिलाड़ियों की भी धरती रही है। गाजीपुर के 50 प्रतिशत से अधिक घरों के चूल्हे खेलकूद में अव्वल होने पर पाई गई सरकारी नौकरियों के आधार पर जलते रहे हैं।खेल से शारीरिक विकास के साथ मानसिक विकास भी होता है।कार्यक्रम के संचालक संतोष कुमार राय ने कहा कि बेटियाँ हर क्षेत्र में आगे है।फुटबाल के मैदान में अपने प्रतिद्वंदी टीमों के विरुद्ध जिस तरह से इन्होंने खेल भावना का परिचय दिया है।यह देख खेल प्रेमियों में उत्साह भरा था।इस मौके पर सेंट जेवियर्स स्कूल के निदेशक मनीष कुमार जायसवाल, प्रधानाचार्य शरद कुमार सिंह, प्रबंधक अरुणेश कुमार सिंह, मुख्य खेल आयोजक सद्दाम खान, बद्रेआलम खान, शेष नाथ गुप्ता, अनिल अग्रहरी, वसीम खान,जमशेद खां आदि रहे ।








