“***फिर लगा एक ग्रामप्रधान पर वसूली का आरोप … देवकली के मुड़़रभा ग्राम प्रधान पर प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों ने लगाया आरोप ***

G R News
गाजीपुर ।
एक तरफ यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जीरो टारलेंस की बात कर रही है वहीं डीएम आर्यका अखौरी भ्रष्टाचार को लेकर काफी सख्त है और आये दिन भ्रष्टाचारियों पर कार्यवाही कर रही है लेकिन हैरानी की बात तो यह है कि देवकली विकास खंड अंतर्गत मुड़रभा ग्राम सभा के ग्राम प्रधान अशोक चौहान पर प्रधानमंत्री आवास योजना के आवास लाभार्थी ने आठ से दस हजार रूपए की वसूली का गंभीर आरोप लगाया है ।
इस बाबत मीडियाकर्मियों ने ग्राम प्रधान अशोक चौहान का पक्ष रखने का प्रयास किया तो इतना सुनते ही ग्राम प्रधान मीडियाकर्मियों पर ही भड़क उठे और उन्हें लगे अनाप शनाप कहने । बाईट देने के बाबत ग्राम प्रधान ने सीधे इंकार कर दिया ।
बता दे की सबसे बड़ी बात तो यह है कि एक तरफ योगी सरकार जीरो टॉलरेंस की बात करती है वही जमीनी स्तर पर वह कितना काम कर रहा है उसका साक्षात उदाहरण देवकली के मुड़़रभा ग्राम पंचायत में साफ तौर पर देखने को मिल रहा है ”








