♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

“सादात में शादी से लौट रहे युवकों को अज्ञात वाहन ने रौंदा, व्यापारी की मौत के बाद मचा कोहराम, साथी घायल”

“सादात। थानाक्षेत्र के बूढ़नपुर नहर पुलिया के पास मंगलवार की देररात हुए सड़क हादसे में शादियाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत अलग-अलग गांवों के एक ही बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी पाकर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंच गए। दोनों को सैदपुर सीएचसी पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे को रेफर कर दिया गया। हादसा बौरवां गांव से निमंत्रण कर घर लौटते समय हुआ। स्थानीय पुलिस मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही मृतक के भाई की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। शादियाबाद थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद निवासी राहुल चौरसिया (35) पुत्र स्व. राममूरत चौरसिया पड़ोस के गांव सराय सदकर के रहने वाले विवेक यादव उर्फ मोनू (30) के साथ अपाचे बाइक से बौरवां गांव में निमंत्रण के लिए गया था। घर लौटते समय रात करीब दस बजे बूढ़नपुर के पास हुए एक्सीडेंट में बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। ग्रामीणों की मदद से दोनों को सैदपुर सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने राहुल चौरसिया को मृत घोषित कर दिया, जबकि विवेक को उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। मृतक राहुल जनपद मऊ के रानीपुर स्थित अपनी बुआ के घर रहकर किराने की दुकान करता था और गाड़ी चलाता था। वह निमंत्रण के लिए ही घर आया था। उसके मौत की खबर मिलते ही मां पार्वती देवी सहित पत्नी मीरा चौरसिया, दो पुत्र और एक पुत्री आदि में कोहराम मच गया। सभी का रो-रोकर बुरा हाल रहा। थानाध्यक्ष आलोक त्रिपाठी ने बताया कि मृतक के भाई रोहन चौरसिया ने तहरीर देकर अज्ञात बोलेरो गाड़ी चालक के खिलाफ केस दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।”

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]