6 साल से ताला बंद शौचालय चालू कराने की मांग की कैमूर भभुआ अधिवक्ता संघ के पूर्व संयुक्त सचिव मंटू पांडे ने

भभुआ कैमूर 28 जून शौचालय के मुद्दे पर प्रदेश एवं केंद्र सरकार संवेदनशील है किंतु भभुआ कैमूर का जिला प्रशासन उतना ही असंवेदनशील है इसका जीता जागता उदाहरण जिला परिषद कार्यालय से सटे पश्चिम एवं कैंटीन से सटे पूरा 6साल से शौचालय बनकर तैयार है जिसमें समरसेबल पंप टंकी भी लगा है लेकिन उसमें गेट में ताला बंद रहता है आम जनता या फरियादी जिला पदाधिकारी एडीएम ऑफिस या किसी पदाधिकारी पुलिस अधीक्षक से मिलने के लिए जाते हैं तो महिला पुरुष की सुविधा लिए यह शौचालय बनाया गया था लेकिन आज 6 साल बाद भी ताला बंद है जिला पदाधिकारी के लिए विडंबना है कि परिसर में जिला पदाधिकारी सावन कुमार जनता दरबार लगाकर लोगों से मिलते रहते हैं लेकिन शौचालय बंद पड़ा है इसकी सुध लेने वाला कोई नहीं जिला अधिवक्ता संघ कैमूर भभुआ के पूर्व संयुक्त सचिव मंटू पांडे ने जिला पदाधिकारी कैमूर भभुआ से मांग किया है कि 6 साल से बंद पड़े शौचालय को तत्काल साफ सफाई करा कर चालू कराया जाए जिससे आम जनता आम लोगों को शौच करने एवं शौचालय जाने में सुविधा मिल सके








