
*SP सिटी के नेतृत्व में व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ द्वारा व्यापारियों की सुरक्षा के सम्बन्ध में गोष्ठी*

GRNews Network Brodcast centre editor in chief ved Parkash Srivastava
गाजीपुर22.मई ।पुलिस लाइन सभागार गाजीपुर में *व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ* की अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में* बैठक की गई जिसमें *अध्यक्ष उ0प्र0 व्यापारिक प्रतिमण्डल श्री अशोक कुमार अग्रहरी जी* सचिव उ0प्र0 प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मण्डल श्री असलम खाँ जी, व्यापारी वर्ग के जिलाध्यक्ष प्रकाश केसरी जी, जिलायुवा नगर महामंत्री श्री प्रिंस अग्रवाल , जिलाअध्यक्ष आदि की उपस्थिति में जनपद के प्रमुख व्यापारियों, उद्यमियों के साथ व्यापारियो की सुरक्षा के सम्बंन्ध में गोष्ठी आयोजित की गयी । इस दौरान मौजूद रहे जनपद के प्रमुख व्यापारियों, उद्यमियों के साथ घटित अपराधिक घटनाओं एवं उनकी सुरक्षा को लेकर विचार-विमर्श किया गया । गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा व्यापारियों को सुरक्षा के दृष्टिकोण से अपने-अपने दुकानों/संस्थानों में *सीसीटीवी कैमरे का प्रयोग* करने हेतु बताया गया, साथ ही साथ उनकी समस्याओं के विषय में जानकारी की गयी तथा उनके सुरक्षा के सम्बंध मे व्यापारी बंधुओं द्वारा पुलिस से जो भी सहयोग मांगा जायेगा उसमे पुलिस द्वारा मदद का भरोसा दिलाया गया।
*मीडिया सेल*
*जनपद गाजीपुर*








