
अजय राय नही इनका नाम पराजय राय है-अनुप जायसवाल*

GRnews Brodcast centre editor in chief ved Parkash Srivastava
वाराणसी। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय द्वारा महोबा मे पीएम मोदी एवं महोबा एसपी पर आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग को लेकर काशी में आक्रोश देखने को मिला। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा काशी क्षेत्र के उपाध्यक्ष अनूप जायसवाल के नेतृत्व में सभ्रांत नागरिक, अधिवक्ता व भाजपा कार्यकर्ता का एक प्रतिनिधीमंडल जिला मुख्यालय स्थित पुलिस कमिश्नर के कार्यालय पहुंचे।वहां ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर आलोक प्रियदर्शी से मुलाकात कर अजय राय के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई के लिए पत्रक सौपा। जेसीपी ने पत्रक का अवलोकन कर उचित कार्यवाही किए जाने की आश्वासन दिया। लोगों ने जिला मुख्यालय पर यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय का पोस्टर दहनकर आक्रोश व्यक्त किया।
इस दौरान अध्यक्षता करते हुए भाजपा नेता अनूप जायसवाल ने कहा की कांग्रेस नेता अजय राय की स्थिति अब राजनीति में हास्यास्पद और निराशा के अंधकार में समाहित हो चुकी है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री के प्रति नीचता की पराकाष्ठा पर यह व्यक्ति पहुंच चुका है। पीएम और महोबा एसपी को मां की गाली देने का वीडियो जब प्रसारित होने लगा तो उसे एआई जनरेटेड बताने लगे जबकि वास्तव में वो विशुद्ध रुप से बेहयाई जनरेटेड वीडियो है जो कांग्रेस नेता के काले चरित्र को समाज में दर्शा रहा है। अजय राय ने पीएम मोदी को गाली देकर पिछड़े समाज का भी उपहास उड़ाया है जो घोर निंदनीय है। इसीलिए नाम अजय होते हुए भी ये व्यक्ति लगातार पराजय राय बना हुआ है।
कार्यक्रम का संचालन विहिप नेता विपुल कुमार पाठक व आभार धीरेंद्र शर्मा एडवोकेट ने किया। कार्यक्रम में भाजपा काशी क्षेत्र कार्यालय मंत्री अधिवक्ता श्रीप्रकाश शुक्ला, विपुल कुमार पाठक, शंकर जायसवाल, रजनीश अग्रवाल एडवोकेट, सुनील कन्नौजिया एडवोकेट, राहुल जायसवाल, प्रदीप जायसवाल, रविशंकर, संजय गुप्ता, सुबीर गुप्ता, जय किशन गुप्ता, राहुल श्रीवास्तव सहित अनेकों लोग उपस्थित थे।








