
देव दीपावली पर प्रज्वलित हुए 11,000 दीप, रंगोली प्रतियोगिता के विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

G R News Network Editor In Chief Ved Prakash Srivastava
दिलदारनगर (गाजीपुर): नगर के माई जी कुटिया पोखरे पर मंगलवार की रात देव दीपावली का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।पोखरे के तट पर लगभग 11 हजार दीप प्रज्वलित किए गए। जिससे पूरा परिसर जगमगा उठा।भव्य रंगोली प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।रंगोली के माध्यम से प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा को घाट पर रंगों के माध्यम से उकेरा।
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों में प्रथम स्थान विशाल सिंह,द्वितीय वैष्णवी गुप्ता व तृतीय स्थान रोशनी सिंह को
मुख्य अतिथि सपा नेता मन्नू सिंह ने कप देकर उत्साहवर्धन किया। इसके अतिरिक्त 10 अन्य प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार के रूप में बैडमिंटन किया गया। इस अवसर पर नगर के कई गणमान्य एवं सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे।वही घाट दीयों की रौशनी से जगमगा उठा।इस मौके पर उमेश वर्मा,प्रवीण जयसावल,अजय गुप्ता,अजित गुप्ता,सुमित जयसावल,मोहित गुप्ता,बॉक्सर धुर्व,राकेश यादव सहित अन्य रहे।






