♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

जनपद गाजीपुर में 25 एवं 26 नवम्बर को आयोजित होगा विधानसभा स्तरीय रोजगार मेला”*

 

*GRNews Network &youtube news Chainal*       editor in chief ved Parkash Srivastava

गाजीपुर 23 नवम्बर 2026 (सू0वि0)-उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत जनपद के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला सेवायोजन कार्यालय, गाजीपुर द्वारा दो दिवसीय विधानसभा स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद द्वारा जारी निर्देश के अनुसार विधानसभा जमानियां के अंतर्गत दिनांक 25 नवम्बर 2026 को हिन्दू पीजी कॉलेज, जमानियां तथा विधानसभा मुहम्मदाबाद के अंतर्गत दिनांक 26 नवम्बर 2026 को अष्ट शहीद इंटर कॉलेज, मुहम्मदाबाद में प्रातः 10 बजे से रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियां प्रतिभाग करेंगी। इसमें हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, स्नातकोत्तर, आईटीआई एवं डिप्लोमा उत्तीर्ण 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग के युवक एवं युवतियां प्रतिभाग कर सकेंगे। रोजगार मेले में लगभग 1500 अभ्यर्थियों के सम्मिलित होने की संभावना है। रोजगार मेले के सफल आयोजन के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। कार्यक्रम स्थल पर कानून एवं शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने, आकस्मिक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने, अभ्यर्थियों की अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित करने तथा ग्राम पंचायतों के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही स्थानीय नियोजकों, औद्योगिक संगठनों एवं तकनीकी क्षेत्र की कंपनियों की सहभागिता सुनिश्चित कराने तथा मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना के संबंध में युवाओं को जानकारी एवं पंजीकरण हेतु प्रेरित करने के निर्देश भी दिए गए हैं। जिला सूचना अधिकारी को समाचार पत्रों एवं सोशल मीडिया के माध्यम से रोजगार मेले का व्यापक प्रचार-प्रसार कराने तथा जिला सेवायोजन अधिकारी को सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर आयोजन को सफल बनाने की जिम्मेदारी दी गई है। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी नामित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे निर्धारित तिथि एवं आयोजन स्थल पर अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करते हुए रोजगार मेले को सफलतापूर्वक संपन्न कराना सुनिश्चित करें।

……………………………………………….

जिला सूचना कार्यालय द्वारा प्रचारित।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]