♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

*दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण में प्रतिभाग करेंगे गाजीपुर के 32 पी०एम०श्री० विद्यालयों के प्रधानाध्यापक*

 

,, “GRNews Network youtube news Chainal*       editor in chief ved Parkash Srivastava

गाजीपुर 23 नवम्बर 2026 (सू0वि0)- उपासना रानी वर्मा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, गाजीपुर ने बताया है कि लखनऊ में समग्र शिक्षा के अंतर्गत प्रदेश के चयनित पी०एम०श्री० (PM SHRI ) विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता एवं विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु प्रधानाध्यापकों का दो दिवसीय राज्य स्तरीय उन्मुखीकरण एवं आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। महानिदेशक, स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक, समग्र शिक्षा उत्तर प्रदेश (लखनऊ) के निर्देशानुसार इस कार्यक्रम में जनपद गाजीपुर के कुल 32 चयनित पी०एम०श्री० विद्यालयों के प्रधानाध्यापक प्रतिभाग करेंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, गाजीपुर श्रीमती उपासना रानी वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य परियोजना कार्यालय से प्राप्त समय-सारिणी के अनुसार जनपद गाजीपुर के प्रधानाध्यापकों का प्रशिक्षण आठवें चरण में दिनांक 11 दिसम्बर से 12 दिसम्बर, 2026 तक दीनदयाल उपाध्याय राज्य ग्राम्य विकास संस्थान, बख्शी का तालाब, लखनऊ में निर्धारित किया गया है। रिपोर्टिंग समयरू प्रतिभागियों को निर्धारित तिथि (11 दिसम्बर, 2026) को प्रशिक्षण के समय (प्रातः 9.30 बजे) से एक घंटा पूर्व अर्थात प्रातः 8.30 बजे प्रशिक्षण संस्थान में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करनी होगी। प्रशिक्षण सत्र प्रतिदिन प्रातः 9.30 बजे से सायं 6.00 बजे तक संचालित होंगे। प्रशिक्षण के मुख्य विषयरू दो दिवसीय कार्यशाला में प्रधानाध्यापकों को गुणवत्ता शिक्षा, सिविल कार्य, पूर्व-प्राथमिक शिक्षा, सामुदायिक सहभागिता, बालिका शिक्षा, समेकित शिक्षा, वित्तीय प्रबंधन, आईसीटी एवं स्मार्ट क्लास तथा विभिन्न डिजिटल पोर्टल (यू-डायस, प्रेरणा पोर्टल, दीक्षा, पीएम ई-विद्या एवं उद्गम) के प्रभावी संचालन का प्रशिक्षण दिया जाएगा।यात्रा-भत्ता प्रतिभाग करने वाले प्रधानाध्यापकों को वित्तीय नियमानुसार यात्रा-भत्ते का भुगतान जिला परियोजना कार्यालय द्वारा डी०पी०ओ० कंटीजेंसी मद से किया जाएगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने समस्त संबंधित खण्ड शिक्षा अधिकारियों एवं चयनित पी०एम०श्री० विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को निर्देशित किया है कि वे निर्धारित तिथियों में शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करें, ताकि प्रशिक्षण के उपरांत जनपद के विद्यालयों में शासन की मंशा के अनुरूप शैक्षिक वातावरण को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके।

……………………………….

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]