
राइफल क्लब सभागार में विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक संपन्न, प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को दिए कडैनिर्देश

GRnews Network youtube News Chainal editor in chief ved Parkash Srivastava
गाजीपुर, 18 नवंबर 2026 (सू0वि0)-* माननीय प्रभारी मंत्री श्री रवीन्द्र जायसवाल, मा० राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार की अध्यक्षता में आज राइफल क्लब कलेक्ट्रेट सभागार, में विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में मा० मंत्री जी ने जनपद में चल रहे विकास कार्यों की विभागवार समीक्षा की। सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, आवास, मनरेगा, पेंशन, राशन वितरण सहित शासन की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जानकारी अधिकारियों से ली गई और एक्सईएन पीडब्लूडी को जनपद में कुल कितने किलोमीटर सड़के हैं, तथा कितने की मरम्मत की गई है 30 नवंबर तक कितने सड़कों का मरम्मत हो जाएगा इसकी रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने हर घर नल योजना अंतर्गत श्रमिकों की संख्या बढ़ाते हुए कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए, साथ ही उन्होंने निर्देश दिए कि इसकी जांच कराई जाए कि कंपनी/कॉन्ट्रैक्टर कार्य कर रही है अथवा नहीं, फंड के अभाव में जहां भी कार्य रुका है, इसकी जानकारी दें। विद्युत विभाग को जर्जर तारों के मरम्मत, लटके तारों को हटाने इत्यादि के संदर्भ में निर्देश दिए गए। परियोजना निदेशक से आवास के संदर्भ में जानकारी ली, उन्होंने निर्देशित किया कि पूरे पारदर्शी तरीके से आवेदक को बताया जाए की कौन-कौन से दस्तावेज की कमी है इसको पूर्ण कराते हुए पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिया जाए। सामूहिक विवाह योजना के संबंध में जानकारी ली। जिला सेवायोजन अधिकारी से कितने युवाओं को रोजगार मिला है के संबंध में जानकारी लेते हुए कॉलेजों और विद्यालयों में कार्यशाला आयोजित कर छात्रों को रोजगार सृजन के संबंध में जानकारी देने के निर्देश दिए, रोजगार मेला के संबंध में भी जानकारी ली।
मा० मंत्री जी ने निर्देश दिया कि सभी विकास कार्य गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएं। लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाए और किसी भी कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बैठक में जनपद की कानून व्यवस्था की भी विस्तार से समीक्षा की गई। अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा, साइबर अपराध की रोकथाम और यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस विभाग को आवश्यक निर्देश दिए गए।
मा० मंत्री जी ने कहा कि जनपद में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। आम जनता में सुरक्षा की भावना बनी रहे, इसके लिए पुलिस नियमित गश्त और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखेl
बैठक में जनसुनवाई, आईजीआरएस और जनप्रतिनिधियों के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की स्थिति की भी समीक्षा की गई। मा० मंत्री जी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से किया जाए, ताकि लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
मा0 मंत्री जी ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विभाग अपनी प्रगति रिपोर्ट नियमित रूप से अद्यतन रखें। प्रत्येक योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक समय से पहुंचाया जाए। निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता न किया जाए।जनता से मधुर व्यवहार कर उनकी समस्याओं का समाधान किया जाए। अंत में मा० मंत्री पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय, सुभासपा अध्यक्ष सुरेंद्र राजभर, मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल सोनकर, सहित समस्त जिलास्तरीय अधिकारीगण, कर्मचारीगण उपस्थित रहे।







