♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

प्रभारी मंत्री रविंद्र जायसवाल ने की जिला पंचायत के विकास कार्यों की समीक्षा

GRNews Network & youtube News Chainal‌* editor in chief ved Parkash Srivastava

गाजीपुर 18 नवंबर 2026 (सू0वि0)- मा0 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्टांप तथा न्यायालय शुल्क, पंजीयन विभाग, उ0 प्र0 सरकार श्री रविंद्र जायसवाल जी की अध्यक्षता में जिला पंचायत के कार्यों की समीक्षा बैठक जिला पंचायत सभागार में संपन्न हुई।

मा0 मंत्री जी कहा कि जो भी विकास कार्य होने हैं, उसको समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण रूप से पूर्ण कर लें। कार्ययोजना बनाते हुए सामंजस्य के साथ विकास कार्यों को पूर्ण करें। शासन की प्राथमिकता वाली योजनाएं ग्राम सचिवालय के माध्यम से गांव तक पहुंचे, इसके साथ ही दीवारों पर पेंटिंग के माध्यम से भी लोगों को योजनाओं के संबंध में जागरूक किया जाए।

जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला द्वारा अवगत कराया गया कि ब्लॉकों में खेलों के लिए स्टेडियम, अमृत सरोवर, विद्यालयों में कायाकल्प इत्यादि के संदर्भ में कार्य किए जा रहे हैं। मा0 मंत्री जी ने कहा कि विकास कार्य धरातल पर दिखना चाहिए। जिलाधिकारी ने आश्वस्त करते हुए कहा कि जो कार्य योजना स्वीकृत हो गई है, टेंडर कराते हुए समयबद्ध रूप से क्षेत्र पंचायत व ग्राम पंचायत के कार्य को पूर्ण कराया जाएगा। उन्होंने मा0 मंत्री जी को आश्वस्त किया कि उनके निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित कराया जाएगा।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय, जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला, मुख्य विकास अधिकारी आलोकप्रसाद अधिकारीगण उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]