
मुख्य शार्प शूटर अंगद राय द्वारा संगठित अपराध से अर्जित धन अनुमानित बाजारु कीमत 7 करोड़ रुपये है, को कुर्क कर जब्तीकरण की कार्यवाही की गयी **

* *GRNEWS Network youtube News Chainal* *editor in chief ved Parkash Srivastava
गाजीपुर शासन द्वारा चिन्हित अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत दिनांक 27.10.2026 को प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर द्वारा प्रेषित आख्या पर पुलिस अधीक्षक गाजीपुर द्वारा की गई संस्तुति के आधार पर जिलाधिकारी गाजीपुर द्वारा पारित कुर्की आदेश अंतर्गत धारा 14(1) उत्तर प्रदेश गिरोह बंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 के तहत IS-191 गैंग सरगना कुख्यात माफिया डॉन स्व0 मुख्तार अंसारी के मुख्य शार्प शूटर व गैंग सहयोगी अंगद राय उर्फ झूलन पुत्र सर्वदेव राय निवासी ग्राम शेरपुर खुर्द थाना भांवरकोल जनपद गाजीपुर द्वारा संगठित अपराध से अर्जित धन के माध्यम से अपनी पत्नी सरिता राय के नाम पर क्रय की गई अचल सम्पत्तियां जिसकी अनुमानित बाजारु कीमत 7 करोड़, रूपये है, जिसे आज दिनांक 18/11/2026 को कुर्क कर जब्तीकरण की कार्यवाही की गयी। उल्लेखनीय है कि अभियुक्त अंगद राय उर्फ झूलन पुत्र सर्वदेव राय निवासी ग्राम शेरपुर खुर्द थाना भांवरकोल जनपद गाजीपुर द्वारा संचालित गैंग लोक व्यवस्था को अस्त-व्यस्त करने, अपने तथा गैंग के अन्य सदस्यों के लिए आर्थिक, भौतिक व दुनियाबी लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से आपराधिक कार्य तथा समाज विरोधी क्रियाकलापों से अर्जित अचल संपत्तियां जो कि अपनी पत्नी सरिता राय के नाम से क्रय किया गया है, को कुर्क कर जब्तीकरण की कार्यवाही की गयी।
*कुर्क की गयी भू-सम्पत्तियों का विवरण–*
1. विक्रेता धनपत प्रसाद गुप्ता पुत्र श्यामलाल निवासी कबीरपुर (कलां), परगना व तहसील मुहम्मदाबाद, जनपद गाजीपुर से प्रतिफल 3,00,000/- (तीन लाख रुपये) मात्र में दिनांक 10.04.2026 को मौजा गिरधरिया, परगना व तहसील मुहम्मदाबाद, जनपद गाजीपुर में आराजी नं0-207, रकबा 0.1370 हे0 में से 0.00953 हे0 अर्थात 95.3 वर्ग मीटर भूमि क्रय की गयी है। उक्त भूमि के 100 मीटर की त्रिज्या में व्यावसायिक गतिविधि होती है तथा भूमि चिन्हित मार्ग पर स्थित है। जिसकी चौहद्दी पूरब मकान धनपत शाह , पश्चिम मकान क्रेता व खाली जमीन, उत्तर खेत जगनारायण व शिवनारायण तथा दक्षिण जमीन अनिल गुप्ता है।
2. दानकर्ता मीरा राय पत्नी सत्येन्द्र राय निवासी अवधही, तहसील मुहम्मदाबाद, जनपद गाजीपुर द्वारा दिनांक 12.05.2026 को दान के माध्यम से मौजा गिरधरिया, परगना व तहसील मुहम्मदाबाद, जनपद गाजीपुर में आराजी नं0-207, रकबा 0.1270 हे0 में से 0.0212 हे0 अर्थात 212 वर्ग मीटर भूमि अभियुक्त की पत्नी सरिता राय के नाम दान की गयी है। उक्त भूमि पर 30 रनिंग 6 फिट से ऊपर बाउण्ड्रीवाल निर्मित है। उक्त भूमि के 100 मीटर की त्रिज्या में व्यावसायिक गतिविधि होती है तथा भूमि चिन्हित मार्ग पर स्थित नहीं है। जिसकी चौहद्दी पूरब मकान व जमीन सरिता राय (दान ग्रहिता), पश्चिम जमीन संजय व जंगली, उत्तर कच्चा रास्ता वादहू जगनारायण तथा दक्षिण मकान व जमीन सरिता राय (दान ग्रहिता) है।
3. विक्रेता उर्मिला राय पत्नी रामजी राय निवासी दोनपाह तहसील मोहम्मदाबाद जनपद गाजीपुर व विजय तिवारी पुत्र राजेन्द्र प्रसाद तिवारी निवासी सुन्दरपुर वाराणसी जिला वाराणसी सें प्रतिफल 1300000/- (तेरह लाख रु) मात्र मे क्रेती सरिता राय द्वारा मौजा हैदरिया परगना व तहसील मुहम्मदाबाद जनपद गाजीपुर में आराजी नं– 03 रकबा 0.1530 हे0 मे से 0.008015 हे. यानी 80.15 वर्ग मी0 आवासीय प्रयोग के लिए है । जिसके 100 मी0 की त्रिज्या मे व्यवसायिक गतिविधिन ही होती है, जो चिन्हित मार्ग पर है, को क्रय किया है, जिसकी चौहद्दी पूरब जमीन अनिल गुप्ता पश्चिम मे मकान संजय वगैरह उत्तर मकान मीरा व उर्मिला दक्षिण N.H.31 गाजीपुर भरौली मार्ग।
उक्त सम्पत्तियो की अनुमानित बाजारू मूल्य 70000000/- (7 करोड रुपये) है।
➡ *अभियुक्त का आपराधिक इतिहास–*
1- मु0अ0सं0-193/2001 धारा 323,504,506,379 भादवि थाना भाँवरकोल गाजीपुर।
2- मु0अ0सं0-264/2001 धारा-110-जी थाना भाँवरकोल जनपद गाजीपुर।
3- मु0अ0सं0-456/2001 धारा-3(1) गुण्डा एक्ट थाना भाँवरकोल जनपद गाजीपुर।
4- मु0अ0सं0-235/2002 धारा-3(1) उ0प्र0 गुण्डा एक्ट थाना भाँवरकोल जनपद गाजीपुर।
5- मु0अ0सं0-360/2004 धारा-302,307 भादवि व 7 सीएलए एक्टव 3(2)5 एससी/एसटी एक्ट थाना भाँवरकोल जनपद गाजीपुर।
6- मु0अ0सं0-424/2004 धारा-110-जी थाना भाँवरकोल जनपद गाजीपुर।
7- मु0अ0सं0-437/2004 धारा-3(1) गुण्डा एक्ट थाना भाँवरकोल जनपद गाजीपुर।
8- मु0अ0सं0-336/2005 धारा-110-जी थाना भाँवरकोल जनपद गाजीपुर।
9- मु0अ0सं0-288/2006 धारा-120-बी,302 भादवि थाना भाँवरकोल जनपद गाजीपुर।
10- मु0अ0सं0-984/2008 धारा-147,148,149,302,307,120-बी,504 भादवि व 7 सीएलए एक्ट थाना भाँवरकोल जनपद गाजीपुर।
11- मु0अ0सं0-107/2009 धारा-3(1) उ0प्र0 गैगेस्टर एक्ट थाना भाँवरकोल जनपद गाजीपुर।
12- मु0अ0सं0-309/2015 धारा-302,506,120-बी,216 भादविव 3/25,7/25 आर्म्स एक्ट व 3(2)5 एससी/एसटी एक्ट थाना भाँवरकोल जनपद गाजीपुर।
13- मु0अ0सं0-482/2015 धारा-3(1) उ0प्र0 गैगेस्टर एक्ट थाना भाँवरकोल जनपद गाजीपुर।
14- मु0अ0सं0-111/2023 धारा-120-बी,386 भादवि थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर।
15- मु0अ0सं0-314/2023 धारा-3(1) उ0प्र0 गैगेस्टरएक्टथानाकोतवालीजनपदगाजीपुर।
16- मु0अ0सं0-1203/2009 धारा-323,384,504,506 भादविथानाकोतवालीजनपदगाजीपुर।
17- मु0अ0सं0-1202/2009 धारा-323,325,504,506 भादविव 3(1)10 एससी/एसटीएक्टथानाकोतवालीजनपदगाजीपुर।
18- मु0अ0सं0-1300/2009 धारा-3(1) उ0प्र0 गैगेस्टर एक्ट थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर।
19- मु0अ0सं0-711/2005 धारा-147,148,149,302,120-बी भादविव 7 सीएलएएक्ट थाना मुहम्मदाबाद जनपद गाजीपुर।
20- मु0अ0सं0-408/2006 धारा-3(1) गैगेस्टर एक्ट थाना मुहम्मदाबाद जनपद गाजीपुर।
21- मु0अ0सं0-493/2005 धारा-120-बी,506,302 भादवि थाना मुहम्मदाबाद जनपद गाजीपुर।
22- मु0अ0सं0-510/2009 धारा-120-बी,143,323,452, 506 भादवि व 7 सीएलए एक्ट थाना नन्दगंज जनपद गाजीपुर।
23- मु0अ0सं0-277/2008 धारा-384 भादवि थाना भाँवरकोल जनपद गाजीपुर।
24- एनसीआर-56/2002 धारा-323,506 भादवि थाना भाँवरकोल जनपद गाजीपुर।
25- मु0अ0सं0-547/2023 धारा-506,120बी भादवि थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर।
*जब्तीकरण की कार्यवाही करने वाली टीम-*
1. प्रभारी निरीक्षक कोतवाली दिनेश कुमार पाठक मय टीम थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर
2. महेन्द्र बहादुर सिंह तहसीलदार मुहम्मदाबाद मय राजस्व टीम
*मीडिया सेल*
*जनपद गाजीपुर*







