♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

गाजीपुर 13 नवम्बर 2026 (सू0वि0)। जिले के हजारों पेंशनभोगियों को अब सालाना जीवन प्रमाणपत्र जमा करने के लिए कोषागार और बैंकों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, वे घर बैठे अपने स्मार्टफोन से डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र जमा कर सकेंगे।

G R News Network Editor In Chief Ved Prakash Srivastava

गाजीपुर 13 नवम्बर 2026 (सू0वि0)। जिले के हजारों पेंशनभोगियों को अब सालाना जीवन प्रमाणपत्र जमा करने के लिए कोषागार और बैंकों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, वे घर बैठे अपने स्मार्टफोन से डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र जमा कर सकेंगे। इसके लिए 01 नवम्बर 2026 से 30 नवम्बर 2026 तक डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र अभियान 5.0 संचालित किया गया है। इसी क्रम में वरिष्ठ कोषाधिकारी मंगलेश सिंह पालीवाल की अध्यक्षता में जनपद के पेंशनर संघ के अध्यक्ष/मंत्रीगण के साथ बैठक हुई। बैठक में पेंशनरों को डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया।वरिष्ठ कोषाधिकारी ने बताया कि पेंशनरों की सहायता के लिए वरिष्ठ कोषाधिकारी कार्यालय में भी एक महीने तक निःशुल्क शिविर लगाया गया है। यहाँ तकनीकी जानकारी न रखने वाले बुजुर्गों को प्रमाणपत्र बनवाने में मदद मिलेगी। कोषागार गाजीपुर में उत्तर प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों और अन्य प्रदेशों से जुड़े करीब 25 हजार पेंशनभोगी हैं। इसके अलावा जनपद में केंद्र सरकार के विभागों, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के भी हजारों पेंशनर हैं। इन सभी को निर्धारित समय पर अपना जीवित होने का प्रमाण देना होता है, ताकि उनकी पेंशन निर्बाध रूप से जारी रहे। शासन के निर्देश पर अधिक से अधिक पेंशनभोगियों का जीवन प्रमाणपत्र डिजिटल माध्यम से जमा कराने पर जोर दिया जा रहा है। वरिष्ठ कोषाधिकारी ने बताया कि गाजीपुर कोषागार से जुड़े सभी पेंशनरों को साल में एक बार अपना जीवित होने का प्रमाण देना अनिवार्य होता है। पेंशनरों की सहूलियत के लिए सरकार के शासनादेश के तहत डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र की इस व्यवस्था को लागू किया गया है। पेंशनर्स बैंक, डाकघर एवं जनसेवा केन्द्र के माध्यम से जमा कर सकते हैं डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र। कोषागार में भी दिनांक 01 नवम्बर से 30 नवम्बर तक निःशुल्क शिविर लगाया गया है। पेंशनर्स स्वयं भी स्मार्टफोन के माध्यम से डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र जमा कर सकते हैं।

ऐसे घर बैठे बना सकते हैं सर्टिफिकेट, प्रक्रिया बेहद आसान

पेंशनर या उनके परिवार का कोई भी सदस्य इस सरल तरीके से डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट बना सकता है। सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर से आधार फेस आईडी और जीवन प्रमाण ऐप डाउनलोड करें। इसके बाद जीवन प्रमाण ऐप खोलकर आपरेटर के रूप में आधार और मोबाईल नम्बर डालकर ओटीपी से सत्यापित करें। इसके बाद पेंशनर का नाम, पीपीओ नम्बर, बैंक खाता संख्या और पेंशन सैंक्शनिंग अथारिटी का नाम दर्ज करें। मोबाईल का फ्रंट कैमरा आन करें। ऐप स्क्रीन पर दिये गये निर्देश के अनुसार अपनी पलकें झपकाएं। चेहरा पूरी तरह स्कैन होते ही स्क्रीन पर सक्सेसफुल का मैसेज आ जाएगा। प्रमाणीकरण सफल होने के बाद मोबाईल पर जीवन प्रमाण पत्र आईडी का एसएमएस आ जाएगा, जिसे सीधे पोर्टल से डाउनलोड किया जा सकता है।

………………………………………

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]