
थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत मिश्र बाजार में फायरिंग कर हत्या करने के प्रकरण में अभियोग पंजीकृत कर आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है ।*

G R News Network Editor In Chief Ved Prakash Srivastava
अवगत कराना है कि दिनांक 10.11.2026 को थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत मिश्र बाजार क्षेत्र में समय करीब 17:30 बजे अभियुक्त शुभम चौबे उर्फ लेखपाल द्वारा अपने चार पहिया वाहन से अचानक उतरकर मोहम्मद कौशेन पुत्र मो0 दाऊद निवासी मुहल्ला मुफ्तीपुरा, थाना कोतवाली, जनपद गाजीपुर (उम्र लगभग 23 वर्ष) एवं उसके साथी हर्ष राय को लक्ष्य बनाकर जान से मारने की नीयत से अपने पिस्टल से कई राउण्ड फायरिंग की गई, जिससे मोहम्मद कौशेन गले एवं सीने में गोली लगने से गम्भीर रूप से घायल हो गये । सूचना प्राप्त होते ही पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। पुलिस अधीक्षक गाजीपुर एवं श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र, वाराणसी द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया ।
गंभीर रूप से घायल मो0 कौशेन की जिला अस्पताल गाजीपुर में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई ।
प्रकरण में परिजनों द्वारा प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली पर *मु0अ0सं0 0818/2026 धारा 103(1), 109(1) बी0एन0एस0* का अभियोग पंजीकृत कर विधिक की जा रही है । आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु 03 टीमों का गठन किया गया है ।
*मीडिया सेल*
*जनपद गाजीपुर*






