♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

*बाहर की स्वच्छता के साथ साथ अन्दर की स्वच्छता पर ध्यान देना चाहिए,-दयावती बाई*/ **केंद्रीय आह्वान पर, मानव उत्थान सेवा समिति श्री हंस योग आश्रम के तत्वावधान में स्वच्छ भारत अभियान* में

GRNews Network*& *YouTube news chainal* editor in chief Ved prakash Srivastava

गाजीपुर। स्वच्छ भारत अभियान के तहत मानव उत्थान सेवा समिति श्री हंस योग आश्रम के तत्वाधान में सम्पूर्ण भारत में स्वच्छता कार्यक्रम शुक्रवार को चलाया गया। केन्द्रीय आहवाहन पर मानव धर्म के प्रणेता सतगुरु देव श्री सतपाल जी महाराज के मार्गदर्शन में सम्पूर्ण भारत देश में 1 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इस अवसर पर आश्रम प्रभारी महात्मा दयावती बाई जी व डॉक्टर बीती सिंह ने हरी झंडी दिखाकर स्वच्छता अभियान की शुरुआत की। यह सफाई आश्रम के मुख्य द्वार से शुरू होकर रेलवे प्रशिक्षण केन्द्र होते हुए कचहरी जिलाधिकारी कार्यालय, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, जिला पंचायत, लोक निर्माण विभाग होते हुए न्याय पालिका भवन व मुख्य कोषागार, जिला जज आवास, नवापुरा व दुर्गा शिवमंदिर के प्रांगण की सफाई करते हुए गंगा तट, अफीम फैक्ट्री, आदर्श इण्टर कालेज, महुआबाग, राजकीय महिला महाविद्यालय होते हुए ददरी घाट तक सफाई अभियान का कार्यक्रम हुआ। आश्रम की प्रभारी महात्मा दयावती बाई ने बताया कि सभी लोगो को मिलकर करके बाहर की स्वच्छता के साथ साथ अन्दर की स्वच्छता पर ध्यान देना चाहिए, यह तभी सम्भंव है जब जीव के अन्दर अपने गुरू के प्रति सेवा का भाव उत्पन्न होगा, तभी मानव समाज का कल्याण हो सकता है। डाक्टर बीती सिंह ने बताया कि हम सबको स्वच्छता पर मिलकर ध्यान देना चाहिए तभी हम निरोग व स्वस्थ्य रह सकते है। जिला शासकीय अधिवक्ता कृपाशंकर राय ने बताया कि आश्रम के माध्यम से चलाये जा रहे स्वच्छता अभियान कार्यक्रम से पूरे मानव समाज के कल्याण का संदेश पूरे भारतवर्षे में जायेगा जिससे भारत अधयात्म में विश्वगुरू के रूप मे स्थापित हो सके। इस अवसर परं जिला प्रधान उमेश सिंह, किशोर यादव, अमरनाथ, मंजू देवी, कुसुमलता, ठाकूर दास बाबा, रामअवध मुंशी, गीता और अन्य प्रेमी उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]