♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

*नव निर्वाचित क्षेत्रीय उपाध्यक्ष,भानु प्रताप ,मंत्री राजेश्वर राजभर व विजय यादव के जखानिया प्रथम आगमन पर बीजेपी व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक प्रमोद वर्मा के नेतृत्व में भव्य स्वागत**

GRNews Network & YouTube news chainal editor in chief Ved prakash Srivastava

स्थानीय जखनियां। जखनियां बाजार में व्यापार प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष प्रमोद वर्मा के नेतृत्व में काशी क्षेत्र में नव निवार्चित पदाधिकारी क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, क्षेत्रीय मंत्री राजेश राजभर व विजय यादव का जखनिया बाजार में प्रथम आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओ व व्यापारी बंधुओ द्वारा जगह-जगह माल्यार्पण, अंगवस्त्र , स्मृति चिन्ह देकर पुष्प वर्षा के साथ भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। उक्त अवसर पर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष प्रमोद वर्मा व मण्डल अध्यक्ष धर्मवीर राजभर ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पार्टी व व्यापारियों की तरफ से साफा पहनाकर, तलवार भेट कर स्वागत किया। शिव मंदिर से लेकर जखनिया स्टेशन तक लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा और लोगों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का हृदय की गहराइयों से अभिनंदन किया। उक्त अवसर पर स्वागत से गदगद भानु प्रताप सिंह ने कहा जखनिया विधानसभा के लिए परम सौभाग्य है कि यहां के तीन पदाधिकारी काशी क्षेत्र में अपने कार्य कुशलता के कारण जगह बना पाए। निश्चित रूप से यहां के कार्यकर्ताओं का भरपूर समर्थन रहा जिसके कारण हम उस स्थान तक पहुंच सके। इस क्षेत्र के रहने वाले राजेश राजभर स्वागत से अभिभूत भाव विभोर होकर कहा कि ये सौभाग्य जो मुझे प्राप्त हुआ है यहां की जनता का असीम प्यार दुलार और भरपूर आशीर्वाद है जो मैं एक छोटा सा कार्यकर्ता आज इस मुकाम पर पहुंच सका। मेरा एक ही सपना है इस क्षेत्र के लिए कुछ कर सकूं जिसके लिए मैं हमेशा जी जान से लगा रहूंगा। वही विजय यादव ने कहां की जखनिया क्षेत्र के कार्यकर्ता व आम जनता में भाजपा के प्रति गजब का उत्साह है और आने वाले 2027 के चुनाव में इसका परिणाम दिखेगा। जनता और संगठन ने हमें जिस विश्वास के साथ यह जिम्मेदारी सौंपी है, हम उस पर पूरी निष्ठा से खरा उतरने का प्रयास करेंगे। वही नवनिर्वाचित व्यपारी नेता प्रांतीय मंत्री अशोक गुप्ता ने कहा संगठन के सर्वांगीण विकास और हर व्यापारी सदस्य के हितों की रक्षा करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। इस मौके पर प्रमुख रूप से दयाशंकर सिंह, संदीप जायसवाल, सत्येंद्र पासवान, कैलाश नाथ गौतम, उमाशंकर यादव, पीयूष सिंह, पंकज सिंहा, शैलू सिंह, मृदुला पांडेय, अशोक जायसवाल, दिनेश चौरसिया, प्रशांत सिंह, अरविंद चौहान, इंद्रदेव कुशवाहा, अनिल गुप्ता बबलू, गुड्डू मोदनवाल, सुरेंद्र गुप्ता, अजीत सिंह, शम्भूनाथ त्रिपाठी, राजेश जायसवाल, मोनू सिंह सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता वह व्यापारी मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]