♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया”आबे मेमोरियल कॉरिडोर” का भव्य उद्घाटन*।

 

*रिपोर्ट सतीश कुमार वर्मा ब्यूरो इंचार्ज वाराणसीGRNews Network & YouTube news chainal*

वाराणसी। सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और कूटनीतिक संबंधों की ऐतिहासिक गवाह बन चुकी मोक्षनगरी काशी में बुधवार को भारत और जापान के अटूट रिश्तों का एक नया एवं जीवंत अध्याय लिखा गया। सिगरा स्थित रुद्राक्ष अंतर्राष्ट्रीय सहयोग एवं सम्मेलन केंद्र में निर्मित ‘आबे मेमोरियल कॉरिडोर’ (स्मृति गलियारा) का भव्य उद्घाटन जापान के पूर्व प्रधानमंत्री स्व शिंजो आबे की धर्मपत्नी आकिए आबे और उत्तर प्रदेश के सीएम योगी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। प्रदेश सरकार के ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत बने इस मेमोरियल कॉरिडोर में दिसंबर 2015 की शिंजो आबे की ऐतिहासिक काशी यात्रा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनके आत्मीय पलों की दुर्लभ तस्वीरों को करीने से संजोया गया है। मुख्य अतिथि के रूप में जापान की पूर्व प्रथम महिला आकिए आबे अपने संबोधन के दौरान काफी भावुक हो गईं। उन्होंने कहा “वर्ष 2015 में जब मेरे पति बनारस आए थे, तब उन्होंने मां गंगा की पावन आरती बड़े ध्यान और श्रद्धा से देखी थी। मेरी हमेशा से इच्छा थी कि मैं स्वयं काशी आऊं, आज इस कॉरिडोर के उद्घाटन के साथ मेरी वह इच्छा पूरी हो गई। उन्होंने बताया कि भारत के पीएम नरेंद्र मोदी ने ही इस केंद्र का नाम ‘रुद्राक्ष’ रखा था। इसकी दीवारों पर 108 रुद्राक्ष लगाए गए हैं। जापान में भी 108 की संख्या उतनी ही पवित्र मानी जाती है, जहां नववर्ष पर बौद्ध मंदिरों में 108 बार घंटी बजाने की परंपरा है। 2014 के काशी-क्योटो समझौते के तहत उनके विशेष आग्रह पर ही स्व शिंजो आबे ने इस भव्य केंद्र के लिए अनुदान स्वीकृत किया था। मुख्यमंत्री योगी ने अपने संबोधन की शुरुआत जापानी भाषा में अतिथियों का स्वागत करते हुए की “सेकाई पे मोतमो फुराई तोसी बनारसी योकोसो” (विश्व के सबसे प्राचीन शहर वाराणसी में आप सभी का स्वागत है)। सीएम योगी ने गोस्वामी तुलसीदास की प्रसिद्ध चौपाई “निज दुख गिर सम रज करी जाना। मित्रक दुख रज मेरु समाना॥” का उद्धरण देते हुए कहा कि भारत और जापान के रिश्ते किसी स्वार्थ या नफा-नुकसान पर नहीं, बल्कि गहरे ‘ट्रस्ट’ और विश्वास पर टिके हैं। ठीक 25 वर्ष पहले, 7 अक्टूबर 2001 को नरेंद्र मोदी ने पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। उनके जनसेवा के 25 वर्षों के इस स्वर्णिम अवसर पर उनके प्रिय मित्र स्व शिंजो आबे को समर्पित इस कॉरिडोर का उद्घाटन होना एक अद्भुत संयोग है। उत्तर प्रदेश में जापानी निवेश और आर्थिक साझेदारी का रोडमैप प्रस्तुत करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि ग्रेटर नोएडा/ईटा क्षेत्र में जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास 500 एकड़ में भव्य ‘जापानी सिटी’ विकसित की जा रही है। यूपी के ‘इन्वेस्ट यूपी’ में एक समर्पित ‘यामानाशी डेस्क’ स्थापित की गई है। जापान का यामानाशी प्रांत अब उत्तर प्रदेश का प्रमुख ‘ग्रीन हाइड्रोजन एनर्जी पार्टनर’ है। जापान के पास उच्च तकनीक है और भारत के पास प्रतिभाशाली युवा ऊर्जा व विशाल बाजार। सेमीकंडक्टर, एआई, ग्रीन हाइड्रोजन और क्रिटिकल मिनरल्स के क्षेत्र में दोनों देश नया इतिहास रच रहे हैं। सीएम योगी ने कहा कि वर्ष 2027 में भारत और जापान के राजनयिक संबंधों के 75 वर्ष (अमृत पर्व) पूरे हो रहे हैं। जापान ‘उगते सूरज की भूमि’ है और उत्तर प्रदेश ‘सूर्यवंश की भूमि’ है, जहां भगवान श्रीराम ने जन्म लिया। सारनाथ, कुशीनगर, कपिलवस्तु और श्रावस्ती जैसे बुद्ध तीर्थों के कारण जापान की अगाध आस्था का मार्ग उत्तर प्रदेश से ही होकर गुजरता है। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवीन्द्र जायसवाल, महापौर अशोक कुमार तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य, कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव, जापान से आया उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल और काशी के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]