
इफको द्वारा आयोजित रिफॉर्म उत्सव में किसान दिवस का आयोजन*

GRNews Network & YouTube* *news chainal*editor in chief Ved prakash Srivastava गाजीपुर07 अक्टूबर 2026। कृषि विज्ञान केंद्र ऑकुशपुर गाजीपुर में इफको द्वारा आयोजित रिफॉर्म उत्सव 2026 के अन्तर्गत किसान दिवस कार्यक्रम का आयोजित किया गया ,कार्यक्रम में लगभग 150 किसानों ने प्रतिभाग किया। इस कार्यक्रम में प्रगतिशील कृषक श्री रंग बहादुर सिंह मुख्य अतिथि रहे जो जनपद मे औषधीय खेती के लिए जाने जाते हैं कार्यक्रम में किसानों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि किसान भाइयों को संतुलित मात्रा में रासायनिक उर्वरकों का प्रयोग करना चाहिए ज्यादा रासायनिक और रोगों के प्रयोग सेफसलों को भी नुकसान पहुंचता है और खेत की मिट्टी भी खराब होती है और साथ ही प्राकृतिक खेती अपनाने के लियें किसानों से आग्रह किया गोष्ठी में केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. डी.पी. सिंह ने संतुलित उर्वरको के प्रयोग से फसलों को होने वाले फायदे के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में सचिन तिवारी क्षेत्र अधिकारी इफको गाजीपुर द्वारा इफको उत्पाद दानेदार डी.ए. पी.की जगह नैनो डीएपी , दानेदार यूरिया की जगह नैनो यूरिया , सागरिका सुक्ष्म पोषक तत्व एन.पी.के. कंसोटिया जैविक खाद का खेती में प्रयोग करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ ए.के. सिंह, डॉ नरेंद्र प्रताप, डा.शशांक सिंह डा.दीपक एवं डा. पंकज उपस्थित रहे है।कार्यक्रम में ग्राम सहेड़ी ,मदनही के किसान श्री तेज बहादुर सिंह श्री अंशु राय , श्री रामभजन बिंद, रामजी, अवधेश सिंह , महेन्द्र गिरी आदि उपस्थित रहे








