♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

किसानो की जमीन हड़पने का सपा विधायक पर लगा आरोप, जाँच की मांग**

GRNews Network & YouTube news chainal editor in chief Ved prakash Srivastava

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के विधायक व पूर्व मंत्री स्व. कैलाश मंत्री के पुत्र विरेन्द्र यादव पर दर्जनो किसानो की भूमि हड़प कर विद्यालय बनाने का आरोप लगाते हुए सोमवार को कार्यवाही के लिए जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंप कर जांच कराने की मांग की। किसान दुर्गेश यादव, सुरेश यादव, मरकध्वज, रमेश जैसे दर्जनो किसानो की जमीन हड़प कर डिग्री कालेज, बीएड कालेज, इण्टर कालेज, माण्टेसरी स्कूल का संचालन करने का आरोप लगाया है। अपने जमीन की जांच कर किसानो को जमीन वापस कराये जाने की मांग को लेकर सामुहिक शिकायती पत्र दिया। ग्रामसभा सकरा हुसेनपुर के किसान सुरेश, चासव नट सहित कुल 13 परिवार के किसानो की कृषि भूमि आराजी नम्बर 1602, 1603 का मूल चक विरेन्द्र विधायक के कहने पर सहायक चकबन्दी अधिकारी ने तीन किलोमीटर दूर आराजी नम्बर 869, 963, 981, 986, 985 पर जो लुटावन महाविद्यालय डा. वीरेन्द्र यादव विधायक का है उड़ान चक दे दिया। वही रामनरायन, मुसाफिर व छोटक जैसे लगभग 15 किसानो के सड़क किनारे बेस कीमती भूमि आराजी नम्बर 1571, 1572 पर अपना बनाकर बैठ गये है। इसके स्थान पर बंजर व उसर कंकणाली भूमि के चक पर हम किसानो का चक रातो रात बिना किसानो को संज्ञान मे लिये चोरी छिपे बनावा दिये है। इसी तरह योगेन्द्र यादव, दधीबल, शिवपूजन का आराजी नम्बर 1577, 1575, 1576, 1580, 1581 इसके साथ ही दुर्गेश यादव आराजी नम्बर 1560, 1561, 1564 व विद्याशंकर, राधेश्यामक े आराजी नम्बर 1563, 1546, 1573, 1579, 1581 व 1599 की भूमि को अपने पद के बल पर चकबन्दी अधिकारियो को प्रभाव मे लेकर इधर से उधर करके उसपर विद्यालय का भवन बना दिया गया और कुछ पर कब्जा कर लिया गया। जिस पर किसानो ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर इसकी जांच कर जमीन वापस कराने की मांग किया है। जो राजनैतिक गलियारो में चर्चा का विषय बना हुआ है।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]